देवतुल्य संस्कारधानी के नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए सड़कों के निर्माण, सौन्दर्यीकरण और अन्य अद्योसंरचना एवं विकास कार्यो को 2.5 वर्ष के कार्यकाल में महापौर श्री अन्नू ने दी विशेष प्राथमिकता
निगम के इतिहास में पहलीबार उद्यान विभागों के अंतर्गत 75 करोड़ रूपये की राशि से 136 कार्य हुए स्वीकृत, जिसमें 51 उद्यानों का सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण कार्य हो चुके हैं पूर्ण, शेष पूर्णतः की ओर – महापौर श्री अन्नू
1 लाख पेड़, लैण्ड स्कैपिंग, ग्रीनवॉल, 50 फब्बारे सहित सिटी ब्यूटीफिकेशन के लिए 11 करोड़ रूपये के कार्य शुरू
10 करोड़ रूपये की लागत से एक दिन में 11 लाख पौधारोपण कार्य के लिए कार्यादेश जारी – महापौर श्री अन्नू
प्रदेश का सबसे ऊॅंचा 75 मीटर का राष्ट्र ध्वज तिलवारा स्थापित होकर फहरा रहा है, संस्कारधानी में राष्ट्रप्रेम के प्रतीक ध्वज को देखकर संस्कारधानी के नागरिक हैं गौरवांवित – महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू
शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने बड़े पैमाने पर शहर के मुख्य मार्गो के किनारे धूल को खत्म करने लगाए गये पेबर ब्लाक, और आगे भी कार्य प्रगतिरत हैं – महापौर
सिविक सेन्टर पार्क के अंदर प्रदेश का पहला भारत माता मंदिर का निर्माण प्रगति पर, शीघ्र ही संस्कारधानी के नागरिकों को मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण कराकर दी जायेगी सौगात
शहर के विभिन्न उद्यानों में नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की मॉंग अनुसार 350 जिम उपकरणों की आपूर्ति का कार्य हो चुका है पूर्ण
कठौंदा के नर्सरी में 25 हजार पौधे किये गए तैयार, डुमना नेचर पार्क में हरित क्षेत्र का विकास और राशी एवं नक्षत्र वाटिका का भी हुआ निर्माण
भॅंवरताल गार्डन और डुमना नेचर पार्क को और भव्यता के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य को किया गया विकसित – महापौर श्री अन्नू
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हैंगिंग गार्डन भी किये गए तैयार, आगामी 1 माह में 1 लाख पौधों का रोपण करने का लक्ष्य निर्धारित, 5 जून पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 हजार पौधारोपण से अभियान का किया जा चुका है शुभारंभ
जबलपुर। नगर निगम द्वारा महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के नेतृत्व में ढ़ाई वर्षो के कार्यकाल में लोककर्म विभाग के अंतर्गत क्रमशः वित्तीय वर्ष 2022-23, 2023-24 और वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 में 31 मार्च 2025 तक संस्कारधानी के देवतुल्य नागरिकों को अनेकों सौगात दी गई, जिसमें मुख्य रूप से शहरी क्षेत्रों में सड़क, नाली के साथ ही स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए स्वच्छ वायु में रहने के लिए उद्यान विभाग के अंतर्गत स्वच्छ वायु और स्वच्छ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगभग 6 अरब रूपये के विकास कार्य कराये जा चुके हैं। जिसके लिए नगर निगम जबलपुर का देश में दूसरा और प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त हो चुका है और इसके लिए केन्द्र सरकार से उपहार एवं ईनाम स्वरूप अतिरिक्त राशि का आवंटन भी किया जा चुका है।
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए महापौर श्री अन्नू ने बताया कि नगर निगम के लोककर्म विभाग के अंतर्गत 2.5 वर्ष के कार्यकाल में मुख्यमंत्री अद्योसंरचना मद में 26 करोड़ 32 लाख 92 हजार, कायाकल्प मद में 70 करोड़ 53 लाख 25 हजार, मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अद्योसंरचना मद में 40 करोड़ 15 लाख 77 हजार, संजीवनी क्लीनिक मद में 10 करोड़ 56 लाख 91 हजार, ए.क्यू.आई. मद में 21 करोड़ 91 लाख 42 हजार, एस.डी.एम.एफ. मद से 4 करोड़ 84 लाख 76 हजार, महापौर मद 10 करोड़ 12 लाख 99 हजार, अध्यक्ष मद में 5 करोड़ 83 लाख 88 हजार, पार्षद मद में 1 अरब 75 करोड़ 45 लाख 86 हजार, और निगम मद में 1 अरब 17 करोड़ 87 लाख, 38 हजार रूपये कुल लगभग 5 अरब रूपये के कार्य कराये जा चुके हैं।
मुख्य रूप से 50 लाख से लेकर 2 करोड़ रूपये तक के सड़कों के निर्माण की जानकारी निम्नानुसार है :-
क्र. कार्य का नाम लगत (लाख में)
1. मुख्यमंत्री शहरी अद्योसंरचना विकास द्वितीय योजना चरण ग्रुप ब नगर पालिक निगम अंतर्गत सं.क्र. 2 अंतर्गत अग्रसेन चौराहा से जे.डी.ए. स्कीम नं. 41 की ओर एम-40 क्रांक्रीट सड़क निर्माण कार्य। 248.49
2. संभाग क्रमांक 1 अंतर्गत रामचंद्र मिशन पुलिया के पास से रजिस्ट्ररी कार्यालय की ओर एम-40 सड़क डामलीकरण। 106.98
3. तेवर भड़पुरा में विस्थापित हेतु एम-30 सड़क निर्माण कार्य। 115.62
4. नया वार्ड 71 अंतर्गत तेवर बस्ती से त्रिपुर सुन्दरी की और मार्ग में एम-30 सी.सी. सड़क निर्माण कार्य। 173.84
5. स्ां. क्र. 2 दादा वीरेन्द्रपुरी वार्ड में पंडा की मढ़िया से त्रिपुरी चौक तक एम-40 सी.सी. रोड़ निर्माण कार्य ड्रेन कलवर्ट पाथवे कार्य सहित। 131.98
6. नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम योजना के अंतर्गत अग्रसेन चौक से दरयानीक्लासेस एवं उखरी तिराहा सेबलदेवबाग चौक तक फुटपाथ निर्माण कार्य। 147.46
7. संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत कछपुरा स्कूल से गौतम मढ़िया की ओर जाने वाले मार्ग पर एम-40 सीमेंट रोड निर्माण कार्य एवं कवर्ड नाली निर्माण कार्य। 178.30
8. संभाग क्रमांक 2 के अंतर्गत जे.डी.ए. क्रमांक 41 भूखण्ड क्रमांक 257 पर बुनियादी सुविधायें उपलब्ध विषयक। 174.29
9. संभाग क्रमांक 3 आइडियल हिल्स में रिटेनिंग वाल निर्माण कार्य। 125
10. संभाग क्रमांक 3 में विभिन्न स्थलों में डामलीकरण कार्य। 169.10
11. संभाग क्रमांक 3 में विभिन्न स्थलों पर सी.सी. सड़क निर्माण कार्य। 120
12. संभाग क्रमांक 7 अधारताल अंतर्गत बिरसा मुंडा चौक से शोभापुर ब्रिज के पास तक मार्ग का डामलीकरण कार्य। 157
13. सुभाष चन्द्र बोस वार्ड अंतर्गत शंकर होटल से गणेश चौक होते हुए दुर्गा चौक एम-30 सड़क निर्माण कार्य। 100.12
14. संभाग क्रमांक 11 विभिन्न 8 स्थानों पर सड़क डामलीकरण कार्य। 124.48
15. भोंगाद्वार से भीटा सड़क चौड़ीकरण एवं डामलीकरण का कार्य। 111
16. रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में अनुश्री परिसर नर्मदा नगर फेस-2 में सड़क चौड़ीकरण एवं अन्य कार्य। 190
17. रानी अवंती बाई वार्ड 67 तिलहरी विस्थापित बस्ती फेस नं. 2 में नाली पुलिया एवं एम-30 सी सी सड़क निर्माण कार्य। 222
18. श्रानी अवंती बाई वार्ड तिलहरी मुख्य मार्ग पर लेफ्टिनेंट कर्नल आर के भट्टाचार्य के पास नाला निर्माण सी सी निर्माण कार्य। 184
19. नया वार्ड 79 में पिपरिया से सोनपुर तक सड़क डामलीकरण कार्य। 222
20. संभाग 11 अंतर्गत 8 स्थानों में ग्रुप डी अंतर्गत सड़क डामलीकरण कार्य। 662
21. संभाग क्रमांक 13 के अंतर्गत मोटर मित्र पेट्रोल पंप भॅंवरताल रसल चौक सड़क का डामलीकरण से मजबूतीकरण कार्य। 100.6
22. संभाग क्रमांक 14 अंतर्गत मोतीलाल नेहरू वार्ड प्रिंस मेडिकल से मदरसा गुलशन तक एवं जाफर बेकर से शिवशक्ति मेडिकल तक । 130.76
23. संभाग क्रमांक 1 गढ़ा अंतर्गत सरदार बल्लभ भाई पटैल वार्ड में बसंतकुंज में आंतरिक मार्गो की सड़क का निर्माण एवं अन्य कार्य। 52.10
24. संभाग क्र. 1 के अंतर्गत तेवर से भड़पुरा पहुॅंच मार्ग में डब्लू बी एम निर्माण कार्य। 67.75
25. संभाग 1 गढ़ा के अंतर्गत वार्ड 71 में अंधुआ गांव से रामचंद्रमिशन आश्रम के पास तक एम-40 सड़क निर्माण कार्य। 52.30
26. संभाग 1 गढ़ा अंतर्गत आने वाले वार्ड 71 में त्रिपुरी सुन्दरी माता मंदिर पहुॅंच मार्ग में डामलीकरण कार्य। 56.91
27. संभाग संभाग के अंतर्गत सुधा बिहार से आजाद चौक ए छापर मार्ग पर एवं आदिवासी जाने वाले मार्ग का डामलीकरण कार्य। 51.99
28. शहीद अब्दुल हमीद वार्ड अंतर्गत रिसब ब्रिटिस स्कूल से अल्ली ठेकेदार तक एवं पाठक जी के मकान काली मंदिर यूनवर्सल के पास तक एवं कज्जू भाई के मकान से अमित चौरसिया के मकान तक एवं नेमा जी के मकान से अज्जू भाई के मकान तक एवं आशा मेडम के मकान के सामने से विक्की के मकान तक सड़क का डामलीकरण कार्य। 51.34
29. निर्मल चंद जैन वार्ड अंतर्गत न्यू कंचनपुर में उमा शंकर कोरी जी के मकान से दुबे जी के मकान तक एम-30 सीमेंटीकरण कार्य। 50.11
30. निर्मल चंद जैन वार्ड अंतर्गत शारदा कॉलोनी में एम-30 सड़क निर्माण कार्य। 74.44
31. महर्षि महेश योगी वार्ड धनी की कुटिया से लाल मंदिर तक क्षतिग्रस्त डामल सड़क का डामलीकरण से सुधार कार्य। 64
32. शहीद भगत सिंह वार्ड दुर्गा मंदिर से मुक्तिधाम के गेट के समीप एवं लाल चक्की से दुर्गा मंदिर व तिवारी जी से यादवज ी के समीप तक एम-30 सी सी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य। 53.25
33. केन्ट विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संभाग 10 मोनी तिराहा से मस्ताना चौक होते हुए बड़ा पत्थर तक डामलीकरण कार्य। 56.49
34. मुख्यमंत्री शहरी अद्योसंरचना विकास योजना द्वितीय चरण के अंतर्गत संभाग 10 रॉंझी में मोनी तिराहा से मस्ताना चौक होते हुए बड़ा पत्थर तक मार्ग का डामलीकरण का कार्य। 93.18
35. संभाग 11 पं. जवाहर लाल नेहरू वार्ड में अम्बेडकर चौक से घोड़ा अस्पताल तक सड़क डामलीकरण पेवर ब्लॉक एवं नाली निर्माण कार्य। 77.68
36. रानी लक्ष्मी बाई वार्ड अंतर्गत कृष्णा कॉलोनी अनुराधा कॉलोनी धोबीघाट में नाली निर्माण कार्य। 57.34
37. संभाग 11 अंतर्गत रानी लक्ष्मी बाई वार्ड अंतर्गत भीटा की ओर जाने वाले मार्ग का डामलीकरण से मजबूतीकरण का कार्य। 50.79
38. मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना अंतर्गत ग्रुप-सी संभाग 10, 12 अंतर्गत दो सड़कों का डामलीकरण से पृथक-पृथक नवीनीकरण एवं संभाग 1,10,11 अंतर्गत एक एक सड़क अर्थात तीन सड़कों को पृथक-पृथक मजबूतीकरण कार्य। 55
39. संभाग क्रमांक 12 पं. मदन मोहन मालवीय वार्ड में बड़ी ओमती से झूलेलाल मंदिर होते हुए दुर्गा मंदिर तक लोकमान्य तिलक वार्ड अंतर्गत विक्टोरिया हॉस्पिटल के सामने तक लोकमान्य तिलक वार्ड अंतर्गत दुर्गा मंदिर से तुलाराम चौक तक डामलीकरण कार्य। 56.02
40. संभाग क्रमांक 12 घंटाघर के अंतर्गत पं. लोकमान्य तिलक वार्ड में रूबी टेलर भोला बैंड दशर्न चौक होते हुए सामुदायिक भवन के सामने तक आर सी सी नाली निर्माण कार्य। 85.06
41. संभाग 13 के अंतर्गत स्वामी दयानंद सरस्वती में श्री मुकेश कुशवाहा के घर के पास से लेकर अनुमान मंदिर की ओर नाली एवं पेवर ब्लॉक कार्य। 77.80
42. संभाग 14 चेरीताल वार्ड अंतर्गत हरदौल मंदिर के सामने से संत सुधा सागर स्कूल से शीतलपुरी गार्डन से होते हुए मार्ग की ओर एम-30 सी सी सड़क निर्माण कार्य। 53.04
43. चितरंजनदास वार्ड में विभिन्न स्थानों पर एम-30 सी सी रोड़ एवं नाली निर्माण कार्य। 67.62
पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने बताया कि जिस प्रकार से लोककर्म विभाग के अंतर्गत क्षेत्रीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों की मॉंग पर विकास के कार्य कराये गए हैं ठीक उसी प्रकार नगर निगम उद्यान विभाग के अंतर्गत भी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए तथा सम्माननीय जनप्रतिनिधियों की मॉंग अनुसार कार्य कराये गए हैं, जिससे शहर की वायु गुणवत्ता में व्यापक सुधार आया है और राष्ट्रीय स्तर पर संस्कारधानी का नाम गौरवांवित हुआ है। महापौर ने विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि उद्यान विभाग अंतर्गत विभिन्न उद्यानों का विकास एवं सौन्दर्यीकरण कार्य एम.पी., एम.एल.ए. हाउसिंग बोर्ड मद इत्यादि योजनाओं से लगभग राशि 75 करोड़ रूपये की राशि से कुल 136 कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें से 51 उद्यानों का सौन्दर्यीकरण एवं निर्माण कार्य तथा 12 अन्य उद्यानिकी बेंच आपूर्ति जिम उपकरण आपूर्ति, अलाव आपूर्ति आदि कार्य पूर्ण हो चुके हैं एवं प्रगतिरत उद्यानों की संख्या 36 एवं 11 अन्य उद्यान संबंधित कार्य हैं एवं 26 उद्यानों के विकास कार्यो की कार्यवाही प्रचलन में है, साथ ही शीतऋतु में अलाव वितरण की व्यवस्था कराई गई है। गांधी स्मारक तिलवारा में सबसे ऊॅंचा 75 मीटर का राष्ट्रीय ध्वज भी स्थापित किया गया है। 1 लाख पेड़, लैण्ड स्कैपिंग, ग्रीनवॉल, 50 फब्बारे सहित सिटी ब्यूटीफिकेशन के लिए 11 करोड़ रूपये के कार्य शुरू। 10 करोड़ रूपये की लागत से एक दिन में 11 लाख पौधारोपण कार्य के लिए कार्यादेश जारी, वायु गुणवत्ता के सुधार हेतु शहर की मुख्य सड़कों के किनारे पेबर ब्लाक लगाने का कार्य भी प्रगतिरत है। शहर के विभिन्न उद्यानों में मॉंग अनुसार कास्ट आयरन बेंच भी लगवाई गई है तथा सिविक सेन्टर पार्क के अंदर प्रदेश का पहला भारत माता का मंदिर का निर्माण कार्य भी प्रगतिरत है। इसके साथ ही शहर के विभिन्न उद्यानों में मॉंग अनुसार 350 जिम उपकरणों की आपूर्ति का कार्य पूर्ण हो चुका है साथ ही शहर में प्रमुख स्थानों पर महापुरूषों की मूर्तियों का स्थापना हेतु एफ.आर.पी. मटेरियल एवं कास्ट आयरन मटेरियल से मूर्तियों का निर्माण कार्य भी प्रगतिरत है। शहर के विभिन्न डिवाइडरों में ग्रीनरी एवं रखरखाव तथा डिवाइडरों की पुट्टी पेंटिंग का कार्य भी प्रगतिरत है। कठौंदा में नगर निगम की नर्सरी का निर्माण किया गया, जिसमें अब तक लगभग 25 हजार पौधों को तैयार किया गया साथ ही सीजनल पौधे भी तैयार किये जा रहे हैं। डुमना नेचर पार्क हरित क्षेत्र विकास और राशी एवं नक्षत्र वाटिका एवं राशि गार्डन का निर्माण कार्य किया गया।
शहर में बनवाये गए प्रमुख 50 उद्यानों की जानकारी :-
क्र. कार्य का नाम लगत (लाख में)
1 पी.एच.ई. कॉलोनी पार्क, संजीवनी नगर का विकास कार्य 79.92
2 बाजनामठ सरदार वल्लभ भाई पटैल वार्ड अंतर्गत जेडीए पार्क-1 का विकास कार्य। 4.21
3 पी.पी.कॉलोनी भीम नगर का विकास कार्य 40.68
4 शुभ परिसर पार्क का सौदर्यीकरण कार्य। 2.49
5 मानव लोक सोसायटी पार्क, बदनपुर का विकास कार्य 45.40
6 रतन नगर पार्क, मदन महल का विकास कार्य 49.23
7 नव निवेश कॉलोनी पार्क का विकास कार्य 44.93
8 महादेव पार्क, धनवंतरी नगर का विकास कार्य 58.99
9 रानी दु्रर्गावती वार्ड अंतर्गत सूपाताल तालाब में बाउंड्रीवॉल, पेंटिंग, ग्रिल एवं पाथवे रिपेयरिंग कार्य। 7.37
10 तुलसी नगर पार्क, चेरीताल का विकास कार्य 57.17
11 कृष्णा सिटी उद्यान जोन क्र. 06 का विकास कार्य। 4.32
12 हनुमान वाटिका उद्यान जोन क्र.06 का विकास कार्य। 2.44
13 जेडीए, शांति नगर उद्यान का विकास कार्य 78.96
14 संस्कार उद्यान जोन क्र. 14 का विकास कार्य । 4.00
15 विशाल शिव शक्ति पार्क, विजय नगर में पाथवे, बाउंड्रीवॉल रिपेयरिंग एवं अन्य कार्य। 3.26
16 सैफ नगर उद्यान जोन क्र. 16 का विकास कार्य। 2.11
17 सैफ नगर उद्यान की बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य। 9.00
18 महाकौशल (छठमैया) उद्यान जोन क्र. 07 का विकास कार्य। 3.64
19 महाकौशल (जेडीए) उद्यान जोन क्र. 07 का विकास कार्य। 3.79
20 रक्षा कर्मचारी कॉलोनी उद्यान-2 जोन क्र. 10 का विकास कार्य। 5.38
21 रक्षा कर्मचारी कॉलीनी उद्यान-4 जोन क्र. 10 का विकास कार्य। 6.38
22 वार्ड क्रमांक 69 चंद्रषेखर आजाद वार्ड स्थित कोतवाल पार्क का सौदर्यीकरण कार्य। 4.60
23 शारदा वन विहार पार्क रांझी का विकास कार्य 195.81
24 श्रीधाम पार्क, कचनार सिटी का विकास कार्य 55.95
25 श्रीराम पार्क, कचनार सिटी का विकास कार्य 55.43
26 गढ़ा वार्ड अंतर्गत सतपुड़ा एवेन्यु पार्क का विकास कार्य। 31.59
27 गढ़ा वार्ड अंतर्गत 90 क्वाटर पार्क, 90 क्वाटर पार्क-2 एवं संजीवनी नगर पार्क-5 का विकास कार्य। 38.35
28 सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड के अंतर्गत पिसनहारी मंदिर के सामने उद्यान का विकास कार्य। 3.95
29 नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत् अवधपुरी उद्यान का विकास कार्य। 32.70
30 साकार हिल्स गार्डन का विकास कार्य 12.50
31 नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत दुर्गा मंदिर पार्क, जी.व्ही.एम. रेसीडेंसी का विकास कार्य। 40.68
32 संभाग क्रमांक 02 के अंतर्गत जी.व्ही.एम. रेसीडेंसी गली नं. 9 में स्थित उद्यान का विकास कार्य। 14.00
33 नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत शताब्दीपुरम् पार्क का विकास कार्य। 55.08
34 नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत् नेशनल कॉलोनी पार्क का विकास कार्य। 28.81
35 राजीव गांधी वार्ड क्र. 31 अंतर्गत शांतिनगर में स्थित दुर्गा मंदिर उद्यान की बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य। 9.74
36 महाराजा अग्रसेन वार्ड क्र. 35 विजय नगर स्थित 90 क्वाटर पार्क-2 का विकास कार्य। 4.22
37 सुभाषचद्र वार्ड क्रमांक-42 में अंबेडकर कॉलोनी पार्क का निर्माण एवं विकास कार्य। 27.35
38 मदन मोहन मालवीय वार्ड भरतीपुर में स्थित शिव पार्वती मंदिर के सामने बने गार्डन का विकास कार्य। 35.58
39 मानसरोबर कॉलोनी पार्क का विकास कार्य 14.15
40 महाकौशल जेडीए उद्यान में बाउंड्रीवॉल निर्माण कार्य। 11.28
41 ेसनसिटी दुर्गा मंदिर पार्क का विकास कार्य। 12.17
42 नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत् नर्मदा नगर पार्क (दुर्गा मंदिर) बिलहरी का विकास कार्य। 40.67
43 नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत डुमना नेचर पार्क-1 का विकास कार्य। 85.79
44 नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के तहत डुमना नेचर पार्क-2 का विकास कार्य। 79.93
45 नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत डुमना नेचर पार्क में हरित क्षेत्र विकास कार्य। 65.17
46 पी एंड टी कॉलोनी, जसूजा सिटी जोन क्र. 1 उद्यान का विकास कार्य। 13.61
47 वार्ड क्र.71 जसूजा सिटी में स्थित दुर्गा मंदिर उद्यान का विकास कार्य। 23.85
48 षिव पार्क का विकास कार्य। 13.91
49 बांके बिहारी पार्क का विकास कार्य। 22.53
50 नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम के अंतर्गत रविन्द्र नगर उद्यान का विकास कार्य। 91.77
भॅंवरताल गार्डन और डुमना नेचर पार्क को और भव्यता के साथ प्राकृतिक सौन्दर्य को विकसित किया गया। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हैंगिंग गार्डन भी बनाये गये हैं। इसके साथ ही आगामी 01 माह में 01 लाख पौधों का रोपण किये जाने का लक्ष्य निर्धारण किया गया है, जिसका शुभारंभ 05 जून पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर डुमना नेचर पार्क में 5 हजार पौधारोपण से किया गया है। इस अवसर पर नगर निगम के अध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, विवेकराम सोनकर, दामोदर सोनी, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, अधीक्षण यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, कार्यपालन यंत्री शैलेन्द्र मिश्रा, शैलेन्द्र कौरव, जागेन्द्र सिंह, उद्यान अधिकारी आलोक शुक्ला आदि उपस्थित रहे।








