जबलपुर, । एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी की केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद के तत्वावधान में विद्युत कंपनियों के समस्त कार्मिकों व उनके परिजन 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रामपुर परिसर स्थित कल्याण भवन में प्रात: 6.30 बजे से सामूहिक योगाभ्यास करेंगे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग (योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ) है।
योग गुरू हरलाल कछवाहा, रामलाल रजक, भोला यदुवंशी व कालीचरण पंडा भारत सरकार के आयुष विभाग द्वारा जारी कॉमन प्रोटोकॉल के अंतर्गत सामूहिक योगाभ्यास करवाएंगे। केन्द्रीय क्रीड़ा एवं कला परिषद ने जबलपुर स्थित सभी वि़द्युत कंपनियों के कार्मिकों व उनके परिजनों से सामूहिक योगाभ्यास में भाग लेने का अनुरोध किया है।








