नर्मदापुरम/ नर्मदापुरम जिले में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग नर्मदापुरम द्वारा जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम की थीम “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग” (Yoga for One Earth One Health) है। उक्त कार्यक्रम 21 जून 2025, को प्रातः 6:00 से 8:00 बजे तक प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, नर्मदा महाविद्यालय, नर्मदापुरम में आयोजित किया जाएगा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम मुख्य अतिथि परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री म.प्र. शासन श्री राव उदय प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि लोकसभा सांसद नर्मदापुरम नरसिंहपुर श्री दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया की उपस्थिति में होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक नर्मदापुरम डॉ. सीतासरन शर्मा करेंगे। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विधायक सोहागपुर ठाकुर श्री विजयपाल सिंह, विधायक सिवनीमालवा श्री प्रेमशंकर वर्मा, विधायक पिपरिया श्री ठाकुरदास नागवंशी, जिला अध्यक्ष भाजपा नर्मदापुरम श्रीमती प्रीति शुक्ला एवं अध्यक्ष नगरपालिका परिष्द नर्मदापुरम श्रीमती नीतू महेन्द्र यादव भी उपस्थित रहेंगे। जारी कार्यक्रम अनुसार 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम प्रातः 6:00 बजे से पूर्व सभी सहभागी गण की उपस्थिति होगी, प्रातः 6:00 बजे अतिथि गण का आगमन और अतिथि गण द्वारा वृक्षारोपण किया जाएगा। प्रातः 6:05 बजे अतिथि गण का उद्बोधन होगा। प्रातः 6:30 से 7:00 बजे तक मुख्य कार्यक्रम के अतिथियों के उद्बोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा। तत्पश्चात प्रातः 7:00 से 7:45 बजे तक सामान्य योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास किया जाएगा। तथा प्रातः 7:50 बजे आभार एवं कार्यक्रम का समापन होगा।






