जलप्लावन के लिए चिन्हित संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी संसाधनों को लगाकर कराएॅं वर्षा जल निकासी की व्यवस्थाएॅं – निगमायुक्त प्रीति यादव
निगमायुक्त प्रीति यादव ने स्वास्थ्य अमले को बैठक के दौरान दिये निर्देश, कहीं भी निर्मित न हो जलप्लावन की समस्या
जबलपुर। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा जलप्लावन की समस्या से नागरिकों को राहत प्रदान करने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और जलप्लावन के लिए शहर के चिन्हित सभी संवेदनशील क्षेत्रों में मानव संसाधनों के साथ-साथ मशीनरी संसाधनों को लगाकर वर्षा जल निकासी की व्यवस्थाएॅं सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिये। निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव ने स्वास्थ्य अमले को यह भी निर्देशित किया कि जलप्लावन से नागरिकों को राहत प्रदान करने संभागवार 24 घंटे टीम तैनात रखने के निर्देश दिये।
निगमायुक्त ने संभाग क्रमांक 1, 2, 11 और 15 के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों के संबंध में जानकारी देते हुए स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया कि संभाग क्रमांक 1 एवं 2 के अंतर्गत भार्गव किराना से कछपुरा नाला तथा शारदा मंदिर से कछपुरा नाला तक जल प्लावन संबंधी अतिरिक्त सफाई कार्य कराया गया, विजडम वैली स्कूल में 300 मी. कच्चा नाला तथा अन्य निकासी कार्य कराया गया, गंगा नगर प्राइवेट खेत के अंदर नाला खुदाई कराई गई, 90 क्वार्टर के पास नाला के बहाव में सुधार किया गया, धनवंतरी नगर में कच्चा नाला मेन रोड में खोदा गया, गंगा सागर महानद्दा तालाब की निकासी बनाई गई, बजरंग पहाड़ी में अस्थायी डेम बनाकर पानी का बहाव बदला गया, जसूजा नाला का अतिक्रमण हटाकर सफाई की गई, सिद्धेश्वरी मंदिर गंगासागर में जलप्लावन दूर करने के लिये पाईप डालकर निकासी बनाई, सीताराम परिसर में 300 मीटर कच्चा नाला खोदा गया, जनता नाला गढ़ा की 1 माह तक लगातार सफाई कराई गई, गुलौआ विराहा से कछपुरा ब्रिज तक नाला नाली निर्माण कराया गया।
संभाग क्र. 11 अन्तर्गत पिंक सिटी नाले के किनारे 110 मशीन के द्वारा खुदाई कराकर कैंचमेंट एरिया को हटाया गया।
इसी प्रकार संभाग क्रमांक 15 के अंतर्गत अपोलो अस्पताल के सामने से ओमती नाला तक 1200 एम.एम. के 240 पाइप डाल गए एवं 10 चेम्बरों की साफ – सफाई कराई गई, कठौंदा आदि नगर से मोती नाला तक 1200 एम.एम. के 50 नग पाईप डालकर पानी निकासी की व्यवस्था की गई, जिसमें शारदा बिहार, स्टार सिटी, विदित पार्क, नक्षत्र नगर एवं दद्दा नगर के क्षेत्रों को जल प्लावन से राहत मिलेगी, शारदा बिहार से महेन्द्रा टेक्टर से कौशल्या धाम तक 1200 एम. एम. के 70 नग पाईप डालकर पानी की निकासी का कार्य कराया गया, ए.पी. आर. कॉलोनी में 1200 एम.एम. के 50 नग पाईप डालकर पानी की निकासी की कराया गया, ग्रीन सिटी से लगा हुआ बाबा रामदेव कॉलोनी में 1200 एम. एम. के 70 नग पाईप डालकर सम्पूर्ण मदर टेरेसा नगर में पानी की निकासी की सम्पूर्ण व्यवस्था की गई, वर्तमान में करमेता गांव जो कि अति जलप्लावन का क्षेत्र है वर्तमान में 1200 एम.एम. के 66 नग पाईप डालकर पानी की निकासी व्यवस्था कराई गई एवं शेष 40 पाईप डालने की कार्यवाही प्रचलन में है। बैठक में उपायुक्त स्वास्थ्य संभव अयाची, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री अंकिता बर्मन, प्रभारी सहायक यंत्री स्वास्थ्य अभिनव मिश्रा, समस्त सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, समस्त सी.एस.आई., समस्त एस.आई. एवं वार्ड सुपरवाईजर आदि उपस्थित रहे।








