भाजपा नर्मदापुर मंडल संकल्प सभा सम्पन्न 

Join Us
मोदी सरकार के 11 साल में आये परिवर्तन के बारे में बताया सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने 
नर्मदापुरम। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 साल पूरे होने पर गुरुवार को राजेश्वरी गार्डन नर्मदापुरम में भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुर मंडल कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई। इसे संकल्प सभा का रूप दिया गया। आयोजित संकल्प सभा में मुख्य अतिथि लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया  उपस्थित रहीं। लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने 11 साल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आए परिवर्तन के बारे में बताया। श्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। जिसके लिए हम सभी को संकल्प लेकर कार्य करना होगा। बैठक के मुख्य वक्ता राजेश तिवारी ने संकल्प पत्र के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर बैठक में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव शिवानी मालवापुर विधायक ओम रघुवंशी जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अर्चना पुरोहित किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष योगेंद्र सिंह राजपूत युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक महाला रोहित गौर पार्षद नरेंद्र यादव मंडल अध्यक्ष रूपेश राजपूत नन्दू यादव सहित मंडल के पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
Previous articleमनपसंद व्यक्ति से विवाह करने का अधिकार संविधान के तहत संरक्षित : इलाहाबाद उच्च न्यायालय
Next articleअब एटीएम से 500 की जगह निकलेंगे 100-200 रुपये के नोट