स्कूल वाहनों की हुई जांच, आर. टी. ओ. ने दी सख्त हिदायत

Join Us

नर्मदापुरम/ परिवहन आयुक्त, नर्मदापुरम संभागायुक्त श्री कृष्‍ण गोपाल तिवारी तथा कलेक्टर नर्मदापुरम सुश्री सोनिया मीना के निर्देशों के परिपालन में परिवहन विभाग द्वारा नर्मदापुरम की स्कूल बसों की जांच की गई। स्कूल संचालकों को सभी स्कूल वाहनों में मेडिकल बॉक्स, स्पीड गवर्नर लगा होना, अग्निशामक यंत्र, बस का फ्लोर सही होना, वाहनों के वाइपर चालू होना, हैडलाइट तथा इंडिकेटर दुरुस्त होना, इमरजेंसी गेट का सही होना तथा सीट न होना, वाहनों के सभी दस्तावेज पूर्ण होने सम्बंधी निर्देश एवं सख्त हिदायत दी गई। परिवहन विभाग द्वारा शहर के 25 वाहनों की जांच की गई तथा शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के उपरांत स्कूल वाहनों में किसी भी तरह की कमी पाए जाने पर चलानी कारवाही की हिदायत दी गई। स्कूल संचालकों द्वारा भी लिखित रूप में वाहनों के दुरुस्त होने तथा दस्तावेज पूर्ण होने के उपरांत ही वाहनों को संचालित करने हेतु लिखित आश्वाशन दिया। विभाग द्वारा अभी तक लगभग  278 स्कूल वहां चेक किए जा चुके है।

Previous articleविश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर सुखतवा में हुआ जागरूकता शिविर एवं टीकाकरण
Next articleसुलभ, पारदर्शी और समावेशी न्याय सबकी जरूरत