ट्रंप की बिना शर्त आत्मसमर्पण मांग के बाद ईरान ने इजरायल पर हाइपरसोनिक मिसाइल दागी

Join Us

तेहरान (ए.)। ईरान और इजरायल के बीच लगातार छठे दिन भी जंग जारी है। ईरानी अधिकारियों ने बुधवार सुबह दावा किया कि उन्होंने इजरायल में हाइपरसोनिक मिसाइलों से हमला किया है।यह हमला तब किया गया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामिक गणराज्य से बिना शर्त आत्मसमर्पण की मांग रखी थी।वहीं, इजराइल ने भी ईरान के सेंट्रीफ्यूज उत्पादन केंद्र और कई हथियार निर्माण स्थलों पर हमला किया है। दोनों तरफ से हमले बढ़ गए हैं।इजरायली लड़ाकू विमानों ने बुधवार तडक़े तेहरान को निशाना बनाया और सोशल मीडिया पर डिस्ट्रिक्ट-18 नामक क्षेत्र के नागरिकों को निकल जाने की चेतावनी जारी की।इसके बाद इजरायल ने तेहरान के पिरूजी, सबलान और सैयद में बमबारी की, जिसकी पुष्टि ईरानी सरकारी मीडिया ने की।
जवाब में ईरान ने तेल अवीव के निवासियों को हमले के लिए तैयार रहने को कहा। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने बताया कि उसकी हाइपरसोनिक फतह-1 मिसाइलों ने वाणिज्यिक केंद्र को निशाना बनाया।आईआरजीसी द्वारा विकसित हाइपरसोनिक फतह-1 मिसाइल को ईरान ने 2024 में पहली बार दुनिया के सामने पेश किया था। यह अपनी तेज गति, सटीक निशाना और स्वदेशी तकनीक के लिए चर्चित है।जमीन से जमीन पर मार करने वाली यह मिसाइल लगभग 16,000-18,500 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से भागती है। इसे ट्रैक करना मुश्किल है। यह ईरान से तेल अवीव 6-7 मिनट में पहुंच सकती है।1,400 किलोमीटर मारक क्षमता वाली मिसाइल 460 किलोग्राम विस्फोटक ले जा सकती है।

Previous articleपाकिस्तान की जाफर एक्सप्रेस ट्रेन में जोरदार धमाका, 6 डिब्बे पटरी से उतरे
Next articleपीएम मोदी-मैक्रों की मुलाकात: पहले गले मिले, ठहाके भी लगे, फिर गंभीर मुद्रा में हुई बात