खामेनेई का ईरान के नाम संबोधन  कहा-इजरायल ने गलती की; अमेरिका को भी दी चेतावनी

Join Us

तेहरान,(आरएनएस)। इजरायल से युद्ध के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने राष्ट्र को संबोधित किया।
टेलीविजन पर प्रसारित किए गए एक संदेश में खामेनेई ने कहा कि इजरायल ने ईरान की वायु सीमा का उल्लंघन कर गंभीर गलती की है, जिसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा, ईरान अपने शहीदों के खून को नहीं भूलेगा और जायोनिस्ट सत्ता द्वारा की गई हर आक्रामक कार्रवाई का जवाब दिया जाएगा। हमारी सेना मातृभूमि की रक्षा के लिए तैयार हैं। खामेनेई ने कहा, अमेरिकियों को यह पता होना चाहिए कि ईरान आत्मसमर्पण नहीं करेगा और अगर अमेरिका की सेना की तरफ से किसी तरह की दखलअंदाजी हुई, तो अंजाम बुरा होगा। ईरान, ईरानी राष्ट्र और उसके इतिहास को जानने वाले बुद्धिमान लोग इस राष्ट्र से कभी भी धमकी भरी भाषा में बात नहीं करेंगे, क्योंकि ईरानी राष्ट्र आत्मसमर्पण नहीं करेगा।बता दें कि इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से बिना किसी शर्त आत्मसमर्पण को कहा था।

Previous articleबी.टेक छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
Next articleइजरायली हैकर्स ने ईरान के सरकारी बैंक पर किया बड़ा साइबर हमला