नर्मदापुरम/म.प्र. शासन के मंत्रीगण 14 जून को पचमढी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके लिए मंत्रीगण 13 जून की सायं ही पचमढी पहुंचेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, लोक निर्माण मंत्री एवं नर्मदापुरम जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह, पचमढी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगें। इसी क्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गी, नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री राकेश शुक्ला, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग मंत्री ऐंदल सिंह कंषाना, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, जनजातीय कार्य, लोक परिसंपत्ति, भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुर्नवास विभाग मंत्री डॉ कुंवर विजय शाह, केन्द्रीय मंत्री एल मुरूगन, न्याय व अधिकारिता मंत्री भारत सरकार डॉ वीरेन्द्र कुमार पचमढी प्रवास पर रहेंगे। साथ ही राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कुटीर एवं ग्रामोंद्योग दिलीप जायसवाल, नगरीय विकास एवं आवास विभाग राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिभा बागरी, राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर श्री पचमढी आ रहे है। पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश श्री महेन्द्र सिंह भी पचमढी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होगें।







