सुपर लीग फुटबाल प्रतियोगिता, अंडर-17 फुटबाल प्रशिक्षण

Join Us

रोमांचक मैच में सीहोर बाइज ने एमजी क्लब को 1-0 से हराया, ललित ने किया गोल
सीहोर। शहर के चर्च मैदान पर शुक्रवार से आरंभ हुई बेबी सुपर लीग प्रतियोगिता के पहले दिन एक रोमांचक मैच में सीहोर बाइज की टीम ने एमजी क्लब को 1-0 से हराया, वहीं एक अन्य मैच आवासीय और सीहोर क्लब के मध्य 0-0 की बराबरी पर रहा। इसके अलावा यहां पर आगामी 17 जून को अंडर-17 की टीम नर्मदापुरम में होने वाली स्पर्धा के यहां पर विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें 30 खिलाड़ी शामिल है। जिला फुटबाल एसोसिएशन के सचिव मनोज कन्नोजिया ने प्रशिक्षण के लिए समिति का गठन किया है।
एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि शुक्रवार की शाम को हुए पहले मैच में सीहोर बाइज टीम ने रोमांचक मुकाबले में एमजी क्लब को 1-0 से हराया। इस मुकाबले में ललित ने एक मात्र गोल किया। वहीं एक अन्य मुकाबला आवासीय-सीहोर क्लब के मध्य ड्रा रहा।

Previous articleदेश के करोड़ों युवाओं को सट्टा का चस्का, सरकार मौन, खुलेआम ऑनलाईन खिलाया जा रहा सट्टा
Next articleआष्टा ग्राम देवली व अरनिया जोहरी के आदिवासियों ने की प्रभावशाली उदयसिंह सेेंधौ महाराज व कमलसिंह सेंधौ द्वारा गौशाला के नाम से निजी कब्जे की भूमि पर अतिक्रमण किये जाने की कलेक्टर से की शिकायत