नर्मदापुरम/नर्मदापुरम जिले में ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के क्रियान्वयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में तहसील, अनुविभाग और ब्लॉक स्तर पर कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। ई ऑफिस प्रणाली का विस्तृत प्रशिक्षण मनीष गुणवान, डीआईओ एनआईसी एवं संदीप चौरसिया, जिला प्रबंधक ई गवर्नेंस द्वारा प्रदाय किया गया। प्रशिक्षण में समस्त अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), समस्त तहसीलदार, समस्त नायब तहसीलदार, समस्त सहायक ई – गवर्नेंस प्रबंधक एवं उनके स्टाफ को मिलकर लगभग 85 अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Home नर्मदापुरम ई-ऑफिस सॉफ्टवेयर के क्रियान्वयन की प्रक्रिया हेतु अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए...






