अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2025 के आयोजन की तैयारी हेतु बैठक सम्‍पन्‍न

Join Us

नर्मदापुरम/मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नर्मदापुरम की अध्यक्षता में गत दिवस  11 जून 2025 को बैठक आयोजित की गई, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी, जिला शहरी विकास अभिकरण, जिला आयुष अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र, मुख्य नगरपालिका अधिकारी और प्राचार्य अग्रणी महाविद्यालय उपस्थित थे। नर्मदापुरम जिले में 21 जून 2025 को सामूहिक योग का वृहद आयोजन किया जाएगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में आयोजित होगा, और विकासखंड और ग्राम स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, तिलक सिंदूर और योगा पार्क पंचमढ़ी में भी योग कार्यक्रम आयोजित होंगे। 16 जून 2025 को नेहरू पार्क नर्मदापुरम में पूर्व योगाभ्यास आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे 16 जून को नेहरू पार्क और 21 जून को शासकीय नर्मदा महाविद्यालय नर्मदापुरम में आकर योगाभ्यास करें और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त करें।

Previous articleआईईएस पब्लिक स्कूल द्वारा छात्रों के लिए नए सत्र से एनईपी के तहत पाठ्यक्रम
Next articleसंकुल स्तरीय संघों के समग्र क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम