आतंकवाद पर जयशंकर की पश्चिमी देशों को दो टूक

Join Us

 -कहा यह आपको भी परेशान करेगा, लादेन का भी किया जिक्र
ब्रसेल्स,(आरएनएस)। भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ब्रसेल्स की अपनी यात्रा के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय संघ के विदेश मामलों के प्रमुख काजा कैलास से मुलाकात की है। जयशंकर ने इस दौरान भारत के रणनीतिक महत्व, इसकी वैश्विक स्थिति पर प्रकाश डाला और यूरोपीय संघ की प्रमुख नीतियों पर अपनी आपत्तियां व्यक्त कीं। पहलगाम आतंकी हमले की ‘कड़ी निंदा’ करने और आतंकवाद से लडऩे में एकजुटता के लिए जयशंकर ने उर्सुला वॉन डेर लेयेन की प्रशंसा भी की। एस जयशंकर ने आतंकवाद का भी जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं आपको एक बात याद दिलाना चाहता हूं, ओसामा बिन लादेन नाम का एक आदमी था। वह पाकिस्तान के एक शहर में वर्षों तक सुरक्षित क्यों रहा? उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि दुनिया समझे कि यह केवल भारत-पाकिस्तान का मुद्दा नहीं है। यह आतंकवाद के बारे में है और यही आतंकवाद अंतत: आपको परेशान करेगा।यूरोपीय संघ-भारत मुक्त व्यापार समझौते पर चल रही वार्ताओं के बीच बोलते हुए, जयशंकर ने भारत को एक विश्वसनीय आर्थिक भागीदार के रूप में मजबूती से पेश किया।

 

Previous articleकेन्या सडक़ हादसा: बस के खाई में गिरने से 5 भारतीयों की गई जान, घायल हुए 27 लोग
Next articleकनाडा से पाकिस्तानी आतंकी को अमेरिका लाया गया, मुकदमा चलेगा