बाल एवं किशोर गीत माला ” युवान ” का विमोचन सम्पन्न

Join Us

जबलपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बुंदेली संस्कृति संगम के तत्वावधान में अनुराधा गर्ग दीप्ति की बालकों एवं किशोरों पर आधारित प्रेरणादायक कविताओं का संग्रह ‘युवान’ का विमोचन कला वीथिका में सम्पन्न हुआ।
श्रीमती अनुराधा गर्ग द्वारा रचित कृति युवान बाल एवं किशोरवय को संस्कार पथ पर अग्रसर करने ,बचपन से ही विभिन्न भाव भूमियों का अंकुरण कर मानवीय मूल्यों को विकसित करने, बालमन को सिखाने ओजभरी चेतनामय प्रतिध्वनि है।ऐसी प्रतिध्वनि जो बालकों और किशोरों के मानसिक विस्तार में सहायक है।। समारोह के प्रथम चरण की अध्यक्षता पर्यावरणविद प्रो. एच. बी. पालन ने की। द्वितीय सोपान के अध्यक्ष महाकवि आचार्य भगवत दुबे रहे। मुख्य अतिथि इंजी. डी सी जैन, विशिष्ट अतिथि डॉ. गणेश राय दमोह, डॉ. कौशल दुबे, द्वारिका गुप्त, प्रतुल श्रीवास्तव, अमित सिंह बाबा, मिथलेश नायक,रत्ना ओझा, पुरुषोत्तम भट्ट एवं मीना भट्ट , उदयभानु तिवारी थे। कार्यक्रम का संचालन राजेश पाठक प्रवीण, डॉ.मुकुल तिवारी एवं तरुणा खरे द्वारा किया गया ।आभार प्रदर्शन संतोष नेमा ने किया।

Previous articleमध्य प्रदेश विद्युत मंडल अभियंता संघ एवं ऊर्जा विभाग मध्यप्रदेश शासन के बीच दिनांक 10.06.2025 को भोपाल में बैठक सम्पन्न
Next articleमहाप्रबंधक ने सिहोरा रोड स्टेशन पर संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं का किया निरीक्षण