“विकसित भारत के लिए समर्पित मोदी सरकार“
जबलपुर। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण को लेकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की 11 साल की यात्रा को लेकर भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा आयोजित पत्रकार वार्ता को केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री श्री बी एल वर्मा ने होटल नर्मदा जैक्शन सिविल लाइन में संबोधित किया। पत्रकार वार्ता में लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी, सांसद श्री आशीष दुबे, जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अभिलाष पांडे, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह अन्नू, तैलघानी बोर्ड अध्यक्ष श्री रविकिरण साहू, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज शामिल हुए।
केंद्रीय मंत्री श्री बी एल वर्मा ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा 2004 से 2014 का कांग्रेस का शासन हमने देखा है पिछड़ापन, भ्रष्टाचार बेरोजगारी से देश जूझ रहा था तब देश की जनता उम्मीद लगाई बैठी थी ऐसे समय में 2014 में जब देश की बागडोर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथो मे जनता ने सौंपी उसके बाद से आज 11 साल बाद देश की नई तस्वीर हमारे सामने है।
केंद्रीय मंत्री श्री वर्मा ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकसित भारत के अमृत काल में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के विकास की नई यात्रा तय की है। मोदी सरकार की हर योजना के केन्द्र में जनकल्याण और आम नागरिक के जीवन को आसान करने के साथ- साथ देश को वैश्विक स्तर पर नए आयाम देने की भावना रही है। बीते 11 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में मोदी सरकार ने सीमा सुरक्षित की, अर्थव्यवस्था मजबूत की, और टेक्नोलॉजी को जन-जन तक पहुंचाया है।
ये नया भारत है, शांति की बात नही बल्कि घर में घुसकर करता है आतंक पर प्रहार
श्री वर्मा ने कहा भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों और एयरबेस को ध्वस्त कर यह दिखा दिया कि अब मोदी का यह नया भारत शांति की बातें नहीं बल्कि घर में घुसकर आतंक का सफाया करता है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को स्पष्ट और सख्त संदेश भी दिया कि आतंक, पानी और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते। पूरे विश्व को प्रधानमंत्री मोदी जी ने स्पष्ट कर दिया कि भारतीय धरती पर किसी भी हमले को युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा।
श्री वर्मा ने कहा एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम, ’ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आइएनएस विक्रांत, तेजस और, प्रचंड’ अटैक हेलीकॉप्टर जैसे स्वदेशी तकनीकों के साथ अब भारत न केवल आत्मनिर्भर रक्षा शक्ति के रूप में उभर रहा है बल्कि आज रक्षा उपकरणों का निर्यात भी कर रहा है। आज भारत का रक्षा निर्यात 34 गुना बढ़कर ₹23,622 करोड़ तक पहुंच गया है। यह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के रणनीतिक दूरदर्शिता और कूटनीतिक तैयारी का नतीजा हैं।
विश्व के हर कोने में भारतीय सुरक्षित है
श्री वर्मा ने कहा संकट काल के दौरान मोदी सरकार ने अपने नागरिकों को विश्वभर के हर कोने से सुरक्षित निकालकर यह सिद्ध किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार केवल सीमाओं के भीतर नहीं, विश्वभर में भारतीयों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान ऑपरेशन गंगा, अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के समय ऑपरेशन देवी शक्ति और कोविड में वंदे भारत मिशन के जरिए मोदी सरकार करोड़ों भारतीयों को विदेशों से सुरक्षित लेकर आई। रूस यूक्रेन युद्ध के दौरान तो अन्य देशों के नागरिक भी भारतीय झंडे को लहराकर अपना बचाव कर रहे थे।
नक्सलवाद पर नकेल कसी
श्री वर्मा ने बताया एक समय था जब देश के 96 जिले नक्सलवाद की चपेट में थे, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की निर्णायक नीति, सुरक्षा बलों की सशक्त कार्रवाई और विकास की डबल रणनीति के कारण अब नक्सल प्रभावित जिले घटकर गिनती के रह गए हैं। नक्सल घटनाओं में 70 प्रतिशत की कमी आ गई है।








