आज की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 16 प्रकरण

Join Us

जबलपुर। आज निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त वेदप्रकाश ने जनसुनवाई कक्ष में आज दिनांक 10 जून 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से 01ः00 बजे तक नागरिकों की समस्याएॅं सुनी। इस दौरान भवन शाखा की 1, अतिक्रमण की 3, जलप्रदाय की 1, सम्पदा की 1, स्वास्थ्य की 1, कॉलोनी सेल की 2, उद्यान विभाग की 1, जन्म-मृत्यु की 1, शासकीय योजना की 1 एवं 4 संभागीय स्तर से संबंधित कुल 16 जनसमस्याएॅं प्राप्त हुई, जिसका निराकरण सुनवाई के दौरान ही किया गया। सहायक आयुक्त वेदप्रकाश ने बताया कि सभी प्राप्त शिकायतें संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द निराकरण हेतु प्रेषित की गयी हैं। उन्होंने बताया कि नगर निगम के संभाग क्रमांक 1 से 16 में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया तथा नागरिकों की समस्याएॅं सुनी गई और उनका निराकरण भी कराया गया। जनसुनवाई के दौरान सभी विभागीय प्रमुख आदि उपस्थित रहे।

Previous articleगायत्री शक्तिपीठ पर कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर संपन्न
Next articleमप्र सहित कई राज्यों का तापमान 45 डिग्री के पार