महाप्रबंधक की अध्यक्षता मे संरक्षा की समीक्षा बैठक आयोजित

Join Us

जबलपुर । पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय की अध्यक्षता में मंगलवार 10 जून 2025 को-आर्डिनेशन रिव्यु मीटिंग सम्पन्न हुई। इस बैठक में अपर महाप्रबंधक श्री प्रमोद कुमार खत्री एवं प्रमुख मुख्य संरक्षा अधिकारी श्री प्रवीन खोराना, प्रमुख मुख्य यांत्रिकी इंजीनियर श्री एम विजय कुमार, प्रमुख मुख्य दूरसंचार एवं संकेत इंजीनियर श्री एकनाथ मोहकर, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक श्री गुरिंदर मोहन सिंह, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधल श्री कुशाल सिंह, प्रमुख मुख्य इंजीनियर श्री आशुतोष, प्रधान वित्त सलाहकार सुश्री मनजीत कौर, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी श्री एस डी पाटीदार, प्रमुख मुख्य इलेक्ट्रिकल इंजीनियर श्री मुकेश, प्रमुख मुख्य सामग्री प्रबंधक श्री मनोज कुमार गुप्ता, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त श्री राजीव कुमार यादव, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) श्री एम, एस हाशमी सहित मुख्यालय के अन्य विभाग के प्रमुख मुख्य विभागाध्यक्ष भी उपस्थित थे। इसके आलावा जबलपुर, भोपाल एवं कोटा के मंडल रेल प्रबंधक भी वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े रहे। बैठक में संरक्षा, समयपालनता, कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स), यात्री सुविधाओं , रेलवे अधोसंरचना निर्माण कार्यो एवं मानसून के दौरान ट्रेनों के सेफ्टी अनुक्षण जैसे अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही महाप्रबंधक ने पश्चिम मध्य रेलवे में चल रही रेल परियोजनाओं और अन्‍य विकासात्‍मक अधोसरंचना कार्यों की प्रगति पर विस्‍तार से चर्चा की। इसके अतिरिक्त यात्रियों से सम्बन्धित रेल सुविधाओं के कार्यो की समीक्षा कर चर्चा की गई।
बैठक में महाप्रबंधक ने कहा कि संरक्षित एवं सुरक्षित रेल संचालन हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चल रहे रेलवे प्रोजेक्ट्स के निर्माण कार्यो की समीक्षा और तेजी लाने के लिए आवशयक दिशा-निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने संरक्षा एवं सुरक्षा के सम्बन्ध में रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने संरक्षा से सम्बंधित सुधारों को योजनाबद्ध तरीके से पालन करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने रेलगाड़ियों की पंक्चुअलिटी मॉनिटर करने, एवं ट्रेनों की स्पीड सबंधी कार्यों तथा सेफ्टी पर जोर देने की बात कही। पश्चिन मध्य रेलवे पर चल रहे नए परियोजनाओं के तहत नई रेल लाइनों अधोसरंचना निर्माण कार्यों के अंतर्गत के कार्यो में गति पकड़ने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही दोहरीकरण एवं तिहरीकरण रेल लाइनों के अंर्तगत चल रहे कार्यो के प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा चर्चा की। साथ ही महाप्रबंधक ने तीनों मण्डल पर कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स) का अधिकतम उपयोग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
महाप्रबंधक ने मानसून के दौरान समयपालनता एवं ट्रेन परिचालन की निरंतर मॉनेटरिंग तथा रेलवे बोर्ड द्वारा निर्देशित संरक्षा नियमों को सुनिश्चित करने हेतु आयश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके आलावा रेलवे में तेजी से चल रहे अन्य परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और तीनों मण्डल के सम्बंधित अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिये।

Previous articleवेस्टइंडीज को बड़ा झटका, इस धुरंधर बल्लेबाज ने सिर्फ 29 की उम्र में लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
Next articleपश्चिम मध्य रेलवे ने अप्रैल और मई के दौरान टिकट जांच अभियानों से 24.79 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला