अमेरिका के लॉस एंजिल्स में हिंसक प्रदर्शन के बीच सेना तैनात

Join Us

लॉस एंजिल्स, (ए)।अमेरिका के लॉस एंजिल्स में आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन की कार्रवाई के बाद शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन से निपटने के लिए समुद्री सेना मरीन को तैनात किया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक, कैलिफोर्निया स्थित मरीन कॉर्प्स एयर ग्राउंड कॉम्बैट सेंटर से 700 से अधिक मरीन को लॉस एंजिल्स भेजा गया है। ये विरोध-प्रदर्शनों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे।ये सैनिक उन हजारों नेशनल गार्ड सदस्यों में शामिल होंगे, जिनको राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जबरन तैनात किया है।रिपोर्ट के मुताबिक, मरीन बटालियन प्रदर्शनकारियों के खिलाफ क्या सख्त कदम उठाएगी, अभी इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। वे भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा स्थापित करने में प्रमुख भूमिका निभाएंगे।हालांकि, उन्हें नेशनल गार्ड्स की तरह गिरफ्तारी का अधिकार नहीं है।अमेरिकी नॉर्दर्न कमांड के अनुसार, लॉस एंजिल्स में तैनात मरीन 2 बटालियन, 7वीं मरीन, 1 मरीन डिवीजन के हैं, जिसका उद्देश्य टास्क फोर्स 51 को पर्याप्त संख्या में बल प्रदान करना है, ताकि संघीय एजेंसी को मदद मिले।
अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने कहा कि संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों और संघीय भवनों के लिए बढ़ते खतरों के कारण, कैंप पेंडलटन से लगभग 700 सक्रिय-ड्यूटी अमेरिकी मरीन को लॉस एंजिल्स में तैनात किया जा रहा है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, संघीय कानून प्रवर्तन अधिकारियों की रक्षा करना हमारा दायित्व है, भले ही (कैलिफोर्निया के गवर्नर) गैविन न्यूसम ऐसा न करें।
वहीं, गर्वनर न्यूसम ने मरीन तैनाती को अनुचित, अनपेक्षित और अभूतपूर्व बताया है।
लॉस एंजिल्स में ये विरोध प्रदर्शन आईसीई की ओर से की गई छापेमारी की कार्रवाई के विरोध में हो रहे हैं। छापे फैशन जिले में एक गोदाम को निशाना बनाकर मारे गए।
अधिकारियों का आरोप है कि नियोक्ता ने श्रमिकों के लिए झूठे दस्तावेजों का इस्तेमाल किया है। इधर, प्रदर्शनकारियों ने आईसीई पर अत्यधिक बल प्रयोग करने तथा अप्रवासियों में भय पैदा करने का आरोप लगाया है।
इस मामले में अब तक 145 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

Previous articleअमेरिका में भारतीय छात्र को हथकड़ी लगाकर किया निर्वासित
Next articleईरान ने सीक्रेट ऑपरेशन कर हासिल की इजरायल के गुप्त परमाणु ठिकानों की सूची, दी धमकी