वियना (आरएनएस)। ऑस्ट्रिया के दूसरे सबसे बड़े शहर ग्राज में मंगलवार को एक स्कूल में छात्र द्वारा गोलीबारी की घटना को अंजाम देने की खबर आई है।इसमें अब तक 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कूल को घेर लिया है और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य जारी है।हालांकि, पुलिस विभाग की ओर से अभी तक मृतकों की स्पष्ट संख्या जारी नहीं की गई है।रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस प्रवक्ता सबरी योर्गुन ने बताया कि स्थानीय समय सुबह 10 बजे स्कूल में गोलियां चलने और वहां की गंभीर स्थिति की जानकारी मिली थी। इसके बाद विशेष बल समेत सुरक्षाबलों को स्कूल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने स्कूल को घेर लिया और वह वास्तविक स्थिति का पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं। इधर, स्थानीय मीडिया के अनुसार, इस हमले में कम से कम 5 लोगों की मौत हुई है।







