ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत किया जा रहा है टीकाकरण एवं जांच

Join Us

शिविर लगाकर 661 बच्चों का किया गया टीकाकरण

सीहोर/ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं एवं अनेक स्थानों पर प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के विभिन्न बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा है।  स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के रूप में मनाया जाता है, जिसके तहत शिविर लगाकर टीकाकरण के साथ ही बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाती है। इसी क्रम में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत जिले में आयोजित शिविरों में आज शून्य से एक वर्ष की आयु के 457 बच्चों तथा एक वर्ष से अधिक आयु के 204 बच्चों का टीकाकरण किया गया। इसके साथ ही 67 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

Previous articleविकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत  कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के दल द्वारा किसानों को दी गई योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी
Next articleअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को प्रदेश स्तरीय होंगे कार्यक्रम