विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत  कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के दल द्वारा किसानों को दी गई योजनाओं एवं तकनीकों की जानकारी

Join Us

11 जून को भी अनेक गांवों में भ्रमण कर किसानों को दी जाएगी जानकारी

सीहोर/भारत सरकार के निर्देशानुसार जिले में 29 मई से 12 जून तक किसानों के कल्याण को कृषि को उन्नत बनाने के लिए विकसित कृषि संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले में तीन दलों का गठन किया गया है। प्रत्येक दल में कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग, मत्स्य विभाग, उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को सम्मिलित किया गया है। अभियान के अंतर्गत गठित दलों द्वारा प्रतिदिन जिले के तीन विकासखण्ड की नौ पंचायतों में भ्रमण कर कृषकों को कृषि, पशुपालन, मत्स्य एवं उद्यानिकी विभाग की नवीन योजनाओं, कृषि यंत्रीकरण, खरीफ मौसम की तैयारी बीजोपचार, पशुपालन एवं उद्यानिकी फसलों के सम्बंध में तकनीकी मार्गदर्शन एवं उन्नत कृषि तकनीकी की जानकारी प्रदान की जा रही है। किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग के उप संचालक श्री केके पांडे ने बताया कि अभियान के तहत  इछावर विकासखंड की ग्राम पंचायत नयापुरा, पांगरा खाती और मोगरा, आष्टा विकासखण्ड की ग्राम पंचायत लसूडिया विजयसिंह पाड़लिया तथा सिद्दिकगंज तथा भैरून्दा विकासखण्ड की गिल्लौर, बड़नगर तथा छीपानेर में कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के दल द्वारा भ्रमण किया गया और किसानों को उन्नत खेती तकनीकों तथा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई इसी क्रम में अभियान के तहत 11 जून को इछावर विकासखंड की ग्राम पंचायत बरखेड़ा कुर्मी जमोनिया हटेसिंह तथा भाऊखेड़ी, आष्टा विकासखंड की ग्राम पंचायत खाचरोद खामखेड़ा जतरा एवं पगारिया हाट तथा भैरूंदा विकासखण्ड की गोपालपुर, पिपलानी तथा बाईबोड़ी में कृषि वैज्ञानिकों एवं विभाग के अधिकारियों के दल द्वारा भ्रमण किया जायेगा। सभी किसानों से अपील की गई है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों द्वारा प्रदान किये जा रहे तकनीकी मार्गदर्शन एवं उन्नत किस्मों की जानकारी प्राप्त करें।

Previous articleकिसानों के लिए उपलब्ध है डीएपी उर्वरक के अन्य विकल्प
Next articleग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस के तहत किया जा रहा है टीकाकरण एवं जांच