समेरिटंस का केशव राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैंप में शामिल

Join Us

नर्मदापुरम। 13 मध्य प्रदेश बटालियन से संबंध समेरिटंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का होनहार छात्र एनसीसी केडिट्स केशव श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ट्रैकिंग कैंप अमरकंटक में भोपाल ग्रुप का जूनियर डिविजन का प्रतिनिधित्व किया। कैंप 1 जून से 8 जून तक चला। केशव सिटी थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल वीरेंद्र श्रीवास्तव के सुपुत्र है। स्टेशन पर 13 एमपी से हवलदार अजीत कुमार उपस्थिति रहे।।केशव ने कैंप में हर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। जिसमें बॉलीबॉल स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रमाणपत्रए मेडल प्राप्त किया। एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर सेकंड अफसर विजय प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रैकिंग कैंप के माध्यम से केडिट्स को विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण और साहसिक गतिविधियों का अनुभव मिलता हैए जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक क्षमताएं मजबूत होती हैं। इस बर्ष हमारी संस्था के तीन एनसीसी केडिट्स का राष्ट्रीय स्तर के ट्रैकिंग कैंप के लिए सिलेक्शन हुआ अभी क्रमशः दो कैंप ओर है जिसमें से 09 से 16 जून में एनसीसी केडिट्स निहाल अहिरवार और 17 से 24 जून में एनसीसी केडिट्स वत्सल पांडे शामिल होंगे। केडिट्स की इस उपलब्धि पर डायरेक्टर डॉ आशुतोष कुमार शर्मा, प्राचार्य प्रेरणा रावत, सूबेदार रामवतार, एनसीसी मैनेजर प्रदीप कुमार यादव, कॉर्डिनेटर आरके सिंह उप प्राचार्य राजेंद्र रघुवंशी, स्पोर्ट्स आफिसर सचिन खंपरिया, मीडिया प्रभारी प्रमोद शर्मा, स्नेहा उपाध्याय ने खुशी जाहिर कर अपनी बधाई दी।

Previous articleअखिल भारतीय त्रिदिवीय वेद संगोष्ठी आज से
Next articleस्नान के साथ जगन्नाथ का जन्मोत्सव कल से