बिजली की आंख मिचौली पर नहीं हो पा रहा नियंत्रण

Join Us

बार बार हो रही बिजली की गड़बड़ी

नर्मदापुरम। बिना तेज हवा के बिजली की गड़बडी आम बात हो गई है। हर दिन अनेक बार बिजली की आंख मिचौली से नागरिक परेशान हैं। बिजली कंपनी के अधिकारी कर्मचारी बिजली की अव्यवस्थाओं को सुधारने की कवायद जरूर कर रहे हैंं। लेकिन स्थिति वही है। मेंटेंनेंस के नाम पर उनके प्रयास उतने सफल नहीं हो पा रहे हेैं जितनी लोगों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को दिन में करीब तीन बार बिजली की आंख मिचौली होती रही। उससे पूर्व भी हर दिन यही स्थिति है। रात में भी बिजली बार- बार जा रही है। इस तरह की गड़बड़ी से दिन में लेागों के रोजमर्रा के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बिजली की इस अव्यवस्था के सुधार के प्रति बिजली कंपनी के अधिकारी लापरवाह बने हुए हेैं। इस संबंध में बिजली कंपनी के अधिकारी से चर्चा करने पर उन्होने बताया कि पेड़ की डाली के कारण भी कुछ परेशानी आती है जिसे तुरंत सुधारा जा रहा है।

Previous articleअब राम लला के साथ करें राम दरबार के दर्शन, अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा सम्पन्न
Next articleसीएमओ इटारसी रितु मेहरा ने किया बरसात पूर्व नालों का निरीक्षण