नता कार्यालय में विधिवत मंत्रोच्चारण गौमाता पूजन के साथ हुआ प्रवेश

Join Us
 गायत्री परिवार के द्वारा किया गया गायत्री यज्ञ का अनुष्ठान
विश्व पर्यावरण दिवस पर जनता कार्यालय में रुद्राक्ष के पौधे किये रोपित
सांसद दर्शन सिंह चौधरी का 1 साल रहा बेमिसाल
नर्मदापुरम। जनता कार्यालय में विधिवत मंत्रोच्चारण गौमाता पूजन के साथ प्रवेश लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने उपस्थित अतिथियों के एवं विद्वत गणमान्य जनों के साथ किया। ज्ञात हो कि नर्मदापुरम में अग्निहोत्री गार्डन के समीप आबंटित शासकीय आवास को नरसिंहपुर-नर्मदापुरम लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने जनता जनार्दन को समर्पित करते हुए जनता कार्यालय का रूप दिया है। जिसमें क्षेत्र के  ख्याति प्राप्त विद्वान पंडित सोमेश परसाई ने विधि विधान अनुसार गौ माता का पूजन कर पूजा कराया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर सांसद कार्यालय में दर्शन सांसद दर्शन सिंह चौधरी के द्वारा पीपल के वृक्ष का पूजन कर रुद्राक्ष के पौधों को रोपित किया गया। इसके पश्चात गायत्री परिवार के द्वारा गायत्री यज्ञ का अनुष्ठान किया गया। जिसमें विभिन्न लोगों ने जनकल्याण के लिए आहुति समर्पित की। स्थानीय नागरिकों ने अखंड रामायण पाठ प्रारंभ किया। जिसमें विभिन्न मंडलों ने सहभागिता करते हुए रामायण पाठ के साथ अपने भजनों की प्रस्तुति दी। दो दिवसीय कार्यक्रम दिनांक 5 जून को दोपहर 12 बजे अखण्ड रामायण के पाठ से शुरू होकर आज दिनांक 6 जून को सुबह 11 बजे पूर्णाहुति के पश्चात प्रसादी भंडारे का आयोजन किया गया है।
भारतीय राजनीति में सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने अपने सहज स्वभाव एवं सतत क्रियाशील कार्यशैली से अल्प समय में वृहद पहचान बनाई है। आपने जनकल्याण के लिए इसे एक वर्ष में सदन में 75
 प्रश्नों को सभा पटल पर रखा। एवं बिल ऑफ लैडिंग विधेयक-2024, कोस्टल शिपिंग बिल 2024, बजट 2025-26 इमिग्रेशन एंड फॉरेन विधेयक एवं नर्मदा नदी संरक्षण सहित 21 बार सदन में बोलते हुए लोक क्षेत्र की आवाज को बुलंद किया। आपने सदन में जीवनदायिनी मां नर्मदा के संरक्षण संवर्धन हेतु जल मंत्रालय से सेंट्रल वाटर कमीशन के संसाधनों का उपयोग कर मां नर्मदा के संरक्षण का विषय रखा है।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार में स्कूल शिक्षा व परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा राज्यसभा सांसद माया नारोलिया पूर्व विधायक साधना स्थापक सविता दीवान शर्मा भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं गणमान्य जनों की उपस्थिति रही।
Previous articleसंगीतमय अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन
Next articleएमएलसी शत प्रतिशत की जाए – अतिरिक्त मुख्य सचिव जे एन कंसोटिया