एक पेड मां के नाम अभियान की शुरुआत, नगरपालिका अध्‍यक्ष ने अमृत 2.0 से बन रहे पार्क में कराया पौधरोपण

Join Us
– स्‍व सहायता समूह की महिलाओं को बांटी किट
इटारसी। विश्‍व पर्यावरण दिवस से एक पेड मां के नाम अभियान की शुरुआत नगरपालिका परिषद इटारसी ने की। अभियान 05 जून से 31 अगस्‍त तक चलेगा। यह अभियान मध्यप्रदेश की महिलाओं को समर्पित है और इसका नाम  “वूमन फॉर ट्री” अभियान रखा गया है। अभियान के तहत आज दो वार्डों में स्‍व सहायता समूह की महिलाओं के साथ में नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने अभियान की शुरुआत की। यह अभियान केंद्र की पहल “एक पेड़ मां के नाम” से प्रेरित है। इसे अमृत मित्र योजना के अंतर्गत संचालित किया जा रहा है।
सभी नगरीय निकायों को पौधारोपण स्थलों का चयन कर अमृत 2.0 पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य
नगरपालिका अध्‍यक्ष पंकज चौरे ने बताया कि अभियान के तहत चयनित स्‍व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा पौधरोपण अमृत 2.0 योजना के तहत बनाए जा रहे पार्क जोकि  वार्ड क्रमांक 02 वर्मा कॉलोनी और वार्ड 33 में बन रहे हैं वहां पर और खेडा स्थित तालाब पर पौधरोपण किया जाएगा। आज महिला स्‍व सहायता समूह को इसकी किट भी प्रदान की गई। अभियान के तहत स्‍व सहायता समूह की महिलाएं जो पौधे लगाएंगी उन्‍हें दो साल तक देखभाल करना होगा, जिसकी प्रोत्‍साहन राशि उन्‍हें प्रति पौधे के हिसाब से 15 सौ रुपये दी जाएगी। श्री चौरे ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई योजना के तहत पौधरोपण हो रहा है।  इस दौरान पार्षद प्रतिनिधि रमेश धूरिया, भाजपा पुरानी इटारसी मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष बबीता चौहान, कमलेश तिवारी, बसंत चौहान, उपयंत्री मयंक अरोरा, कमलकांत बडगोती, जगदीश पटेल, शहरी आजीविका मिशन की अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।
Previous articleविश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नर्मदापुरम मंडल ने नेहरू पार्क में किया पौधारोपण
Next articleसंगीतमय अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन