आज होगा बृहद प्रतिभा सम्मान

Join Us
प्रतिभा का उत्सव एवं भविष्य की तैयारी
नर्मदापुरम में 6 जून को होगा भव्य ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 
नर्मदापुरम। प्रतिभा का उत्सव और भविष्य की तैयारी – आयोजन   6 जून को दोपहर 2:00 बजे से, शासकीय नर्मदा महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस गरिमामयी आयोजन का संयोजन ‘कौशल श्री विकास समिति’ एवं ‘नव अंकुर संस्था’ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है,  अजय सैनी एवं सतीश बिल्लौरे ने बताया कि यह कार्यक्रम पिछले 10 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है और इस वर्ष इसे और भी प्रेरणादायक और भव्य स्वरूप में प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु आचार्य सोमेश परसाई जो विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को अपने विचारों से मार्गदर्शन और प्रेरणा प्रदान करेंगे। इस अवसर पर 10वीं एवं 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा, साथ ही उन्हें करियर मार्गदर्शन भी विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा इसी क्रम में एलएनसीटी ग्रुप से पंकज जैन , डॉ अतुल सेठा,, नर्मदा महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रोफेसर मुख्य रूप से बच्चों का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में  पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ सीता शरण शर्मा , सांसद दर्शन सिंह चौधरी, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया , सोहागपुर विधायक विजयपाल सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भवानी शंकर शर्मा,पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडे उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए सम्मान, जानकारी और प्रेरणा का अनोखा संगम होगा।
Previous articleयूपी सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस और पीएसी की भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण
Next articleविश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा नर्मदापुरम मंडल ने नेहरू पार्क में किया पौधारोपण