मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके बिजनेस की गति धीमी रहने के कारण आप परेशान रहेंगे। आज आलस और सुस्ती अपने ऊपर हावी न होने दें और समय की कीमत को पहचानिए। नजदीकी रिश्तों में स्वार्थ की भावना नजर आएगी।
वृष राशि- आज का दिन खुशियां लेकर आया है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों को आज अचानक पैसे की आवश्यकता पड़ सकती है। सगे -संबंधियों से आपको सहायता मिल जाएगी। आज किसी भी स्थिति में आपको अपने समय का ख्याल रखना चाहिए। याद रखिए अगर समय की कदर नहीं करेंगे, तो इससे आपको ही नुकसान होगा।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपका कोई काम समय से पूरा ना होने के कारण आपको थोड़ी समस्या होगी। आज आपकी योग्यता लोगों के सामने आएगी, इसलिए लोगों की परवाह न करके अपने कार्यों पर ध्यान रखें। राजनीतिक कामों में हाथ आजमा रहे लोगों को आज किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय कर रहे लोग नई-नई योजनाओं को लागू करेंगे,जिससे व्यापार को आगे बढ़ा सके। आज शांत और तनाव रहित रहे।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के सभी लोग मिलकर किसी धार्मिक स्थान पर घूमने जाने की योजना बनाएंगे। नौकरी कर रहे लोगों को अपनी नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जीवन साथी को आप कोई नया कार्य शुरू करा सकते हैं। आप जीवन साथी के साथ परिवार की भलाई के लिए कार्य करते हुए नजर आएंगे और सदस्यों का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा। कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कानूनी मामले में भी आज आपको जीत मिलने के योग बन रहे है, लेकिन इसके बावजूद आप परिवार में किसी सदस्य से किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर फोकस बनाए रखना होगा।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप ऑफिस में बॉस द्वारा दिये गये काम को अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे तो आपका इन्क्रीमेंट हो सकता है। इस राशि के छात्रों के अंदर कॉम्पिटिशन के प्रति जागरूकता पैदा होगी। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज परिवार वालों की सलाह आपके लिये महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपके भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। छात्र आज कुछ नया करने की कोशिश करेगे, आपको अपने दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरुरत है। ऑफिस में किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा, आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए समान्य रहेगा। आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। आज आप अपनी बुद्धिमानी से सब काम संभाल लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को सहयोगीयो से मदद मिलेगी जिससे आपका कार्य जल्दी पूरा हो जायेगा। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्त्व मिलेगा। आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे आपको प्रभावित होंगे। अगर आपका पैसा कहीं फसा है तो उसे हासिल करने के लिए आज अच्छा दिन है।
कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ नया सीखेंगे और अपना अच्छा परफॉरमेंस देंगे।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप अपने आप को काफी तरोताजा महसूस करेंगे, जिससे आप अपने सभी कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे। आज लंबे समय से कर्जा आदि से आखिरकार आपको छुटकारा मिल जाएगा।






