मिस वर्ल्ड २०२५ ओपल सुचता ने खोला सफलता का राज, दो शब्दों के दम पर जीता ताज

Join Us

मुंबई (आरएनएस)। थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड २०२५ का ताज अपने नाम किया। उन्होंने अपनी जीत का मंत्र साझा करते हुए बताया कि धैर्य और दृढ़ संकल्प ही वो दो शब्द हैं, जिनके चलते वह सफलता हासिल कर पाई हैं।इस साल मिस वर्ल्ड २०२५ का आयोजन हैदराबाद के तेलंगाना में किया गया। ग्रैंड फिनाले में चुआंगसरी ने वाइट कलर का गाउन पहना था, जिस पर ओपल जैसे फूल बने हुए थे। चेक गणराज्य की मौजूदा मिस वर्ल्ड क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने अपना ताज नई मिस वर्ल्ड को सौंपा। यह थाईलैंड की पहली बड़ी ब्यूटी पेजेंट जीत है।मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद चुआंगसरी ने मीडिया से बात की।अपनी सफलता का राज बताते हुए उन्होंने मीडिया से कहा, हमेशा खुद पर भरोसा रखो। अपनी असली सोच और मान्यताओं पर डटे रहो। मैं आज यहां इसलिए हूं क्योंकि मैंने अपने फोकस को बनाए रखा और खुद पर भरोसा रखा। साथ ही, अपने आप से प्यार करना कभी मत भूलो।
उन्होंने आगे कहा, यह हमेशा आसान नहीं होता, कभी-कभी बहुत थकावट होती है और हिम्मत टूट जाती है। लेकिन अगर आप हार नहीं मानेंगे, तो आप एक दिन मंजिल तक जरूर पहुंच ही जाएंगे।
आपको बता दें कि मिस वर्ल्ड २०२५ में दुनियाभर से करीब १०८ प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया था। भारत की ओर से मॉडल नंदिनी गुप्ता ने इसमें हिस्सा लिया। हालांकि, वे मिस वर्ल्ड २०२५ के खिताब की दौड़ में टॉप-२० तक ही जगह बना पाई। मिस वर्ल्ड के फिनाले की होस्ट मिस वर्ल्ड २०१६ रह चुकीं स्टेफनी डेल वैले ने की। उन्होंने इवेंट में पारंपरिक भारतीय लहंगा पहना था। इवेंट में जैकलीन फर्नांडीज और ईशान खट्टर ने भी प्रस्तुति दी। ७२वें मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में जज के तौर पर सोनू सूद शामिल थे, उन्हें ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड भी दिया गया।
भारत में अब तक तीन बार मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता आयोजित की जा चुकी है। अब तक सबसे ज्यादा खिताब जीतने वालों में भारत सबसे आगे है। भारत ने ६ बार ये खिताब जीता है। आखिरी बार इसे जीतने वाली भारत मानुषी छिल्लर थीं।

Previous articleममता बनर्जी ने बंगाल को बनाया घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार का केंद्र, हिंदुओं के साथ हुआ दुराचार : अमित शाह
Next articleमणिपुर बाढ़: 19811 लोग प्रभावित, 3365 घर क्षतिग्रस्त, राहत बचाव अभियान जारी