नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर पूरे सीहोर शहर में व्यवस्थित रूप से कर रहे कार्य-विधायक सुदेश राय
सीहोर। आज हमारा शहर विकसित महानगर की तरह विकास कार्य कर रहा है। इसका सारा श्रेय वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर है। जो नाम के अनुरूप ही शहर का विकास कर रहे है। उक्त विचार शहर में नगर पालिका के तत्वाधान में वार्ड क्रमांक नौ में करीब बारह लाख के विकास कार्य के भूमि पूजन के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहे। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद विशेष अतिथि विधायक सुदेश राय ने कहाकि सीहोर शहर में व्यवस्थित रूप से विकास हो रहा है और हमारा शहर नपाध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा विकास की ओर अग्रसर है।
रविवार को वार्ड क्रमांक नौ चाणक्यपुरी के अंतर्गत आने वाले पोस्ट आफिस कालोनी में करीब 12 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर वार्ड के पार्षद भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सीतराम यादव, प्रदीप बिजोरिया, अजय पाल सिंह राजपूत, विजेन्द्र परमार आदि शामिल थे।
नगर पालिका कर रही शहर का विकास
वार्ड क्रमांक नौ में आयोजित 12 लाख की लागत से किए जा रहे सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन के दौरान नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि हमारे भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा और विधायक श्री राय सहित परिषद के सभी साथी पार्षदों के सहयोग से हर वार्ड में आवश्यकतानुसार विकास कार्य किया जा रहा है। नागरिकों को सुविधा देने के लिए शहर की सफाई एवं पेयजल व्यवस्था, कूड़ा उठान, सड़कों, नालों का निर्माण एवं डिवाइडर का निर्माण एवं मरम्मत कराए जाने का काम परिषद है, इसके अलावा शहर को सुंदर और व्यवस्थित विकास के लिए परिषद के द्वारा 150 करोड़ रुपए के विकास कार्य हो चुके है। वहीं आगामी दिनों में 100 करोड़ों के विकास कार्य ओर किए जाऐंगे।








