सीहोर। भारतीय पोस्टल एम्पलॉईज ऐसोसिएशन सीहोर के तत्वाधान में सीहोर एचओ में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें सीहोर सम्भाग के अन्तर्गत इछावर एलएसजी एसओ में कार्यरत एसपीएम विनोद कुमार त्यागी को भारतीय पोस्टल एम्प्लाईज ऐसोसिएशन नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संगठन मंत्री चुने जाने के उपलक्ष्य में इस स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री के.आर.शर्मा का भी स्वागत किया गया।
इस आयोजन में संघ के स्थानीय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित हुए । कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी एम.एल. मालवीय अधीक्षक सीहोर, ए.के. देशराज, सहायक अधीक्षक सीहोर के साथ ही बीपीइए ग्रुप-सी के परिमण्डल सचिव जुझार सिंह राजपूत, सुपरवाईजर एसोसियेशन के परिमडल सचिव रवि साहू, परिमंडल अध्यक्ष श्री पिथोरिया, बीएमएएस भोपाल के उपाध्यक्ष रघुराज दांगी एवं एमटीएस के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ज्ञानचंद सिंगरोली, परिमडंल सचिव मुकेश विश्वकर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे ।
विनोद कुमार त्यागी को पी-3 के संभागीय सचिव हिम्मतसिंह चैहान ने तथा ख्यालीराम शर्मा को पी-4 के सभागीय सचिव श्री संजय राठौर ने अंगवस्त्र तथा श्रीफल भेंट कर उनका स्वागत किया ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि सीहोर शहर में प्रतिभाओं की कमी नहीं है । सीहोर शहर की विभिन्न प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है । इसी श्रंखला में विनोद कुमार त्यागी तथा श्री ख्यालीराम शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व दिये जाने से इस क्षेत्र के कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का उचित एवं त्वरित निराकरण हो सकेगा ।
कार्यक्रम के अंत में संजय राठौर संभागीय सचिव द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को ढोल-ढमाके के बीच साफा बांधकर सीहोर शहर की अतिथि देवो भव: की परंपरा का आत्मीय रूप से निर्वहन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन आनंद अग्रवाल ने किया । कार्यक्रम के अंत में पोस्टमास्टर सीहोर सुनील चैकसे द्वारा सभी उपस्थितों का आभार व्यक्त किया गया ।








