नर्मदापुरम/ गत दिवस 30 मई 2025 को केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड ‘अ’ में निरूद्ध बंदियों हेतु “स्पर्श फिजियोथेरेपी सेन्टर, नर्मदापुरम” द्वारा एक दिवसीय फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में उपस्थित डॉ. सुनैना मिश्रा एवं डॉ. सागर शर्मा द्वारा बंदियों को पुरानी चोट एवं दर्द के निदान हेतु महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए फिजियोथेरेपी का डेमोस्टेशन कराया गया। जेल में निरूद्ध 10 पुरूष बंदी एवं 17 महिला बंदियों को फिजियोथेरेपी उपचार दिया जाकर नियमित रूप से फिजियोथेरेपी किए जाने का परामर्श दिया गया। आयोजित शिविर के दौरान श्री संतोष सोलंकी जेल अधीक्षक, श्री हितेश बंडिया-अष्टकोण अधिकारी, श्रीमती इंदुराज साहु (मेलनर्स) एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहे। शिविर कार्यक्रम संचालन के लिए डॉ. सुनैना मिश्रा एवं डॉ. सागर शर्मा “स्पर्श फिजियोथेरेपी सेन्टर, नर्मदापुरम” को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
Home नर्मदापुरम केन्द्रीय जेल नर्मदापुरम खण्ड-‘अ’ में “स्पर्श फिजियोथेरेपी सेन्टर, नर्मदापुरम” द्वारा फिजियोथेरेपी शिविर का आयोजन






