सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी कार्यक्रम आयोजित हुए
नर्मदापुरम/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश देहलवार एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनीता कामले के मार्गदर्शन में तथा जिला नोडल अधिकारी (NTPC) डॉ रजनी कुशवाहा एवं डॉ सुधीर विजयवर्गीय , आरएमओ डॉ संजय पुरोहित, अलका इंदौरकर प्रबंधक, एमपीडब्ल्यू मीडिया प्रभारी सुनील साहू,देव नारायण खापरे के नेतृत्व में विश्व तंबाकू निषेध दिवस 31 मई 2025 को दुनिया भर में लोगों को तंबाकू सेवन और इससे होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से आज जिला अस्पताल नर्मदापुरम एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माखननगर, सोहागपुर डोलरिया सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विभिन्न गतिविधियां जैसे शपथ ग्रहण, रैली, रंगोली बनाकर विश्व जागरूकता अभियान चलाया गया वर्ष 2025 का घोषित विषय/थीम आकर्षण का पर्दाफाश तंबाकू और निकोटीन उत्पादों पर उद्योग की रणनीति का खुलासा करना पर आधारित रहा।






