जबलपुर । एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के दो कार्मिक आज 30 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। राजीव मेहता-एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक कॉमर्शियल कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ विधि अधिकारी राजीव मेहता 33 वर्षों की सेवा के उपरांत आज 30 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। निर्मल जैन-एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक कॉमर्शियल कार्यालय में उप महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत निर्मल जैन 40 वर्षों की सेवा के उपरांत आज 30 मई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।








