सीहोर । पानी की समस्या को लेकर रोड पर उतरी महिलाएं, पानी के बर्तन थाली बजाकर जोरदार किया प्रदर्शन,
पी एच ई विभाग के मंत्री एवं प्रमुख अभियंता पीएचई विभाग को लेकर जोरदार नारे लगाकर दिया संदेश:
आदेश का पालन करो, पालन करो,
सीहोर जिले के ग्राम बिलकिसगंज,कुलांश कला एवं लहसुंडिया खास में नलकूप खदान के आदेश लोक स्वास्थ्य यांत्रिक विभाग के मंत्री द्वारा सीहोर के कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को चार गांव में बोर करने के आदेश दिए गए थे परंतु सीहोर जिले के कार्यपालन यंत्री द्वारा माननीय मंत्री जी का आदेश को नहीं मानते हुए मंत्री जी का आदेश की धज्जियां उड़ाई जा रही है,
प्रमुख अभियंता लोक स्वास्थ्य विभाग भोपाल द्वारा भी कार्यपालन यंत्री सीहोर को यह चारों गांव में नलकूप खदान करने के आदेश दिए गए हैं परंतु कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य की भाग द्वारा गांव में नलकूप खनन नहीं किया तो दुखी मजबूर होकर ग्रामीण जनता महिलाओं ने रोड पर उतरकर जमकर प्रदर्शन किया रोड पर पानी के खाली कुप्पे रखकर बर्तन थाली बजाकर जमकर लगाए नारे जोरदार किया प्रदर्शन ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि हमारे गांव में पानी की टंकी तो बनी है। नल जल योजना भी है लेकिन बोर में पानी नहीं है तमाम हेड पंप सूख चुके हैं हम गांव से दो-दो तीन-तीन किलोमीटर दूर जाकर कहीं कुएं से मट मेला पानी लाकर पीने को मजबूर है।
बूंद बूंद पानी के लिए दिनभर ठोकरे खाने को मजबूर है । पूरे दिन महिला, कहीं बच्चे, कहीं बुजुर्ग पैदल जाकर कहीं साइकिल से तो कई मोटरसाइकिल से दिन और रात पानी लाने में लग जाते है। बिलकिसगंज में लगभग 9000 की जनसंख्या है। इतना बड़ा गांव होने का बावजूद भी हम जल संकट से परेशान है। ग्राम कुलास कला में लगभग 3000 की जनसंख्या है। कई वार्ड की जनता पानी के लिए दर-दर भटक रही है। ग्राम लसूडिया खास में 2000 की जनसंख्या है यहां भी अनेकों वार्ड में जलसंकट उत्पन्न हो गया है। जनता 2 किलोमीटर दूर जाकर नाले में झिरी खोदकर कपड़े से छान कर मट मेला पानी पीने को मजबूर है। महिला पुरुषों ने प्रदर्शन कर नलकूप खनन कराने की मांग की है।इस मौके पर नीरज राठौर , अभिषेक जांगड़े संदीप, कमल जांगड़े ,मुकेश संतोष राठौड़, गब्बर, सुरेश, विजय महेश्वरी, कैलाश धनगर, मुकेश मालवीय, गंगाबाई, सुनीता बाई, सुशीला, ममता, शांताबाई, किरण, सुगन, शर्मिला , रेखा बाई सहित दर्जनों ग्रामीण जनता ने मिलकर किया प्रदर्शन और गांव में शीघ्र नलकूप खनन करने की की मांग की।








