शहीद चंद्रशेखर आजाद युवा मंडल समिति की बैठक में लिया निर्णय
भोपाल। नर्मदापुरम। शहीद चंद्रशेखर आजाद युवा मंडल समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण यादव की अध्यक्षता में समिति प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें प्रदेश की कार्यकारणी का पुनर्गठन करने के साथ ही महापुरूषों के स्मृति चिन्ह पीएम सीएम के साथ ही विशिष्ठ अधिकारियों को सौंपे जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन को लिखित में अवगत कराया गया है। समिति अध्यक्ष एसके यादव ने बताया कि समिति बीते 22 वर्षों से निरंतर अमर शहीदों की स्मृति में समारोह, प्रदर्शनियां, रैलियों का आयोजन, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रकवियों की जयंती पुण्यतिथियों के आयोजन, आपदा प्रबंधन के साथ ही अन्य अनेक रचनात्मक कार्यक्रम करते आ रही है। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितेषी योजनाओं के प्रचार प्रसार व उनके किय्रान्वयन में सहयोग करते रही है। मां नर्मदा की भींषण बाढ़ के दौरान 2006 में कलेक्टर, सेना के जवान, तथा होमगार्ड सैनिकों के साथ मिलकर बाढ़ पीडितों की मदद करने में भी समिति आगे रही है।
उन्होंने बताया कि समिति भारतीय सेना के द्वारा हाल ही चलाए गए सिंदूर अापरेशन में तीनों सेनाओं के सामने महापुरूषों के स्मृति चिन्ह कलेक्टर भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राज्यपाल सहित अन्य विशिष्ठ जनों के साथ ही शासकीय कार्यालयों में सौंपने का निर्णय लिया है।
बैठक में कार्यकारिणी बनाई गई है उनमें रवि कुशवाह, दिनेश मालवी, ओमवती, सुनीता, सरोज कुशवाह, विजय कुशवाह, अरूण कुमार, मोहन लाल राजोरिया को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है।







