मणिपुर में बीजेपी ने पेश किया सरकार बनाने का दावा, राज्यपाल से मिले विधायक

Join Us

इंफाल(आरएनएस)। मणिपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि मणिपुर में 10 विधायकों ने बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इन विधायकों में 8 भाजपा, एनपीपी और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं। इन्होंने दावा किया कि इनके पास 22 विधायकों का समर्थन है। राज्यपाल से मिलने के बाद विधायक राधेश्याम ने कहा, ‘हमारे पास 44 विधायकों का समर्थन है और सभी भाजपा विधायक जनता की इच्छा का प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार बनाने के लिए तैयार हैं। हम राज्यपाल से हमारे बहुमत पर विचार करने और त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करते हैं। राज्यपाल से दावे की समीक्षा करने और संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार निर्णय लेने की उम्मीद है।’

Previous articleअसम पुलिस ने किए 171 फर्जी एनकाउंटर! सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश
Next articleमंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक बढ़ी