पंजाब समेत चार राज्यों में आज होगी मॉक ड्रिल

Join Us

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। गुरुवार शाम कई राज्यों में मॉक ड्रिल होगी। इनमें जम्मू-कश्मीर, गुजरात, पंजाब और राजस्थान शामिल हैं। लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है। इन 4 राज्यों की सीमा ही पाकिस्तान से लगती है। भारत और पाकिस्तान के बीच 3,300 किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा है। जम्मू-कश्मीर से लगने वाली सीमा को नियंत्रण रेखा यानी एलओसी कहा जाता है, जबकि, पंजाब, राजस्थान और गुजरात से लगनी वाली सीमा अंतर्राष्ट्रीय सीमा (आईबी) कहलाती है। मॉक ड्रिल का लक्ष्य जंग के हालातों में नागरिकों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के बारे में होता है। ऐसे समय में खुद को कैसे संभाला जाए पैनिक ना हुआ जाए ये भी समझाया जाएगा। मॉक ड्रिल एक है प्रैक्टिस है जो वास्तविक समय की आपातस्थिति का अनुकरण करता है। मॉकड्रिल के जरिए लोगों और संगठनों की संभावित कमजोरियों का मूल्यांकन किया जाता है। उनकी कमजोरियों में सुधार करने के लिए कई प्रक्रियाओं को फॉलो किया जाता है, ताकि युद्ध जैसी परिस्थियों में लोग अपनी सुरक्षा का ज्यादा से ज्यादा बचाव और ख्याल खुद ही रख सकें।

Previous articleनेपाल : दो महीने बाद फिर सडक़ों पर उतरेगा राजशाही समर्थक गुट, शांतिपूर्ण प्रदर्शन की घोषणा
Next articleअसम पुलिस ने किए 171 फर्जी एनकाउंटर! सुप्रीम कोर्ट ने दिया बड़ा आदेश