कृषि संकल्प यात्रा गांव-गांव भ्रमण कर किसानों कृषि व लाभकारी योजनाओं की जानकारी देगी
कृषि संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
सीहोर/ “विकसित कृषि संकल्प अभियान” जिले में 29 मई से 12 जून तक चलाया जायेगा। विकसित कृषि संकल्प अभियान का संचालन खरीफ बोनी के पूर्व किया जाना है। अभियान के दौरान केन्द्रीय एवं राज्य की योजनाओं, वैज्ञानिक अनुसंधानों, उन्नत कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, कृषि अभियांत्रिकी की तकनीकियों एवं कृषकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों की जानकारी दि जायेगी और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार एवं तकनीकी हस्तांतरण के लिए अभियान के अंतर्गत प्रतिदिन ग्राम पंचायतों में निर्धारित रूट चार्ट अनुसार अभियान को क्रियान्वित किया जाना है। अभियान के दौरान ग्राम पंचायतों, विकासखंडो के मैदानी अमले कृषि अधिकारी, एव्हीएफओ, मत्स्य निरीक्षक, कृषियंत्री, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, कोटवार की निर्धारित स्थान एवं दिनांक को उपस्थिति के लिए कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. द्वारा जारी निर्देशानुसार निर्धारित रूट चार्ट अनुसार संबंधित ग्राम पंचायतों के मैदानी अमलों एवं संबंधितों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश विभाग प्रमुखों को दिये है। इस अभियान को सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित कर अधिकाधिक किसानों को लाभान्वित कराने के निर्देश दिए हैं। अभियान के नोडल कार्यालय उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री केके पांडे को बनाया गया है। (Email- ddagriseh@mp.gov.in) को आज ही अनिवार्य रूप से अवगत कराना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने विकसित कृषि संकल्प अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए वैज्ञानिकों एवं कृषि तथा संबंधित अधिकारियों के दल का गठन किया गया है
जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान के सफल संचालन के लिए कृषि वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी एवं सभी संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा कर निर्देश जारी किये है कि राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार की योजनाओं एवं कृषि अभियांत्रिकी की तकनीकियों एवं कृषकों द्वारा किये जा रहे नवाचारों की जानकारी गांव-गांव और पंचायत स्तर पर जाकर विस्तार से जानकारी दी जाये अभियान सफल संचालन के लिए विकासखण्डवार, ग्राम पंचायत वार रूट चार्ट निधारित किया है। यात्रा के लिए कृषि वैज्ञानिक, कृषि अधिकारी की ड्यूटी अनुसार रूट क्र.एक विकासखण्ड सीहोर इछावर वैज्ञानिक डॉ. शुभम सिंह, डॉ. एस. के. बेहरा, डॉ. के. एन. अग्रवाल, डॉ. ए.पी. मगर वैज्ञानिक, डॉ. दीनबंधु दत्ता, डॉ. सेंथिल कुमार, सहायक संचालक उद्यान श्री राजकुमार सगर, सहा, कृषि यंत्री श्री संजय शर्मा, मत्स्य निरिक्षक श्री जगदीश प्रसाद तिलेठे, पशु चिकि. ‘अधि डॉ. प्रज्ञा नेमा, व.कृ.वि. श्री कमल सिंह ठाकुर, श्री विरेन्द्र कुमार शर्मा, इसी प्रकार स्ट र्चाट क्र-2 विकासखण्ड आष्टा वैज्ञानिक डॉ. मनोजित चौधरी, डॉ. आर. एच. बनजारी, डॉ. सी. के. सक्सेना, डॉ. स्वीटी कुमारी और डॉ. सुरेन्द्र घृत लेहरे, इसी प्रकार ग्रा.उ.वि.अधि. श्री दिलिप सिंह, पशु चिकि डॉ. ताराचंद जागीड़, यांत्रीक सहायक श्री अनिल कुमार गौड़, मत्स्य निरिक्षक श्रीमति विजेता गजाम, व.कृ.वि.अधि. श्री बी.एस. मेवाड़ा की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रकार रूट र्चाट क्र-3 विकासखण्ड बुधनी एवं भैंरूदा वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र मीना, डॉ. तेजेसवरी सतपुते, डॉ. एस.पी. सिंह, डॉ. संगीता लेनका और डॉ. समलेश कुमारी, ग्रा.उ.वि.अधि. श्री दिलिप सिंह परमाल, पशु चिकि. अधि. डॉ. रश्मि चन्द्राकर, मत्स्य निरिक्षक श्री जगदीश प्रसाद तिलेठे, यांत्रीक सहायक श्री अनिल कुमार गौड़, विकृविअधि श्री डी के मैहरा एवं श्री बी ए. राज की ड्यूटी लगाई गई है।








