“मां तुझे प्रणाम” योजना के तहत विधायक एवं सांसद ने युवाओं को ऐतिहासिक स्थलों के लिए किया रवाना

Join Us

नर्मदापुरम/ बुधवार को नगर के प्रसिद्ध सेठानी घाट से “मां तुझे प्रणाम” योजना के अंतर्गत 58 युवा प्रतिभागियों को भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं भौगोलिक महत्व के स्थलों के भ्रमण हेतु रवाना किया गया इस अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं नर्मदापुरम विधायक डॉ. सीता सरन शर्मा तथा लोकसभा सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए युवाओं को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिक गौरव एवं भौगोलिक विविधता से परिचित करने के उद्देश्य से रवाना किया। उल्लेखनीय है कि “मां तुझे प्रणाम” योजना के तहत हरदा, बैतूल, रायसेन एवं नर्मदापुरम जिले से चयनित लगभग 58 युवा भारत के विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों के भ्रमण पर जा रहे हैं।

Previous articleआज की जनसुनवाई में प्राप्त हुए 13 प्रकरण
Next articleस्व-सहायता समूह और आजीविका मिशन ने संवारा अनीता सोलंकी का जीवन