“महिला सशक्तिकरण का आदर्श उदाहरण : सतपुड़ा की गोद में नारी शक्ति द्वारा संचालित ‘होटल अमलतास’

Join Us

नर्मदापुरम/ भारत की संस्कृति सदियों से महिला प्रधान रही है। “यत्र नार्यस्तु पूज्यंते तत्र रमंते देवता” जैसी सूक्तियां इस बात को प्रमाणित करती हैं कि जहाँ नारी का सम्मान होता है, वहाँ देवता का निवास होता है। इसी सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करता हुआ मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग का नवाचार—’होटल अमलतास’, महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। गत वर्ष 06 दिसंबर 2024 में प्रारंभ की गई अमलतास होटल का पूरा स्टाफ महिला हैं। मप्र पर्यटन विभाग के इस नवाचार के चलते महिलाओं के प्रति लोगों की अवधारणाएं भी बदल रही है। इस होटल में महिला गार्ड से लेकर, कुक, गार्डनर, शेफ, चौकीदारी, मैनेजर सहित अन्य 22 महिला काम करती है।  यह होटल न केवल महिलाओं को रोजगार प्रदान कर रहा है, बल्कि एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर वातावरण भी उपलब्ध करा रहा है जहाँ महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं।

Previous articleबिजली चोरी की सूचना देने वालों को मिलेगी 10 फीसदी पारितोषिक राशि
Next articleमोबाइल उपभोक्ताओं को कॉल कनेक्ट में समस्या