पांच राज्यों में समय से पहले पहुंचा मानसून, पुणे में बादल फटने से नदी-नाले उफने

Join Us

 -केरल में पेड़ गिरने से एक की मौत, यूपी के 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली,(ए)। देश के पांच राज्यों में मानसून ने दस्तक दे दी है। 24 मई को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु के बाद मानसून ने 25 मई को पूरे गोवा और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में पहुंच गया। रविवार को महाराष्ट्र में 35 साल बाद समय से पहले मानसून ने दस्तक दे दी। राज्य में मानसून अक्सर 5 जून के आसपास आता था। इस बार 10 दिन पहले यह यहां पहुंच गया है। इसके पहले 1990 में 20 मई को ऐसा हुआ था।
मानसूनी बारिश रविवार को पुणे में हुई। पुणे-सोलापुर हाईवे पर पाटस इलाके में बादल फट गया। इसके चलते कई नदी-नाले उफान पर आ गए। यहां कई गाडिय़ां बह गईं, एक ट्रैक्टर भी पानी में डूब गया। पुणे के बारामती और इंदापुर में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई। यहां एनडीआरएफ की 2 टीमों को रेस्क्यू के लिए लगाया गया है। पुणे के बारामती में 83.6मिमी बारिश हुई, जबकि इंदापुर 35.7मिमी बारिश दर्ज की गई। इंदापुर के 70 गांवों और बारामती के 150 घरों में बारिश का पानी घुस गया था।
वहीं केरल में भारी बारिश जारी है। त्रिशूर में चलती ट्रेन पर पेड़ गिर गया। कोझिकोड में स्कूटर चलाते समय एक व्यक्ति पर पेड़ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। कोडंचेरी में भाई-बहनों की करंट लगने से मौत हो गई। राज्य के 9 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद कर दिए गए हैं। वहीं, यूपी में सोमवार को 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 15 साल में यह पहला मौका है जब नौतपा के 9 दिन में एक दिन भी लू नहीं चलेगी। नौतपा के पहले दिन 20 जिलों में जोरदार बारिश हुई।

Previous articleमोदी सरकार के 11 साल, खडग़े ने कसा तंज, बोले- 140 करोड़ जनता का हर तबका परेशान, ऐसा रहा कमल का निशान
Next articleमहिला बंदियों को दिया स्वरोजगार प्रशिक्षण