सीहोर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीहोर जिला संयोजक बलवीर राजपूत के नेतृत्व में जिले में संचालित निजी विद्यालयों की मान्यता की स्थिति पर गहन अध्ययन एवं निरीक्षण जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया है कि अनेक विद्यालय बिना उपयुक्त भवन एवं बुनियादी सुविधाओं के संचालित हो रहे हैं। कई विद्यालयों में पर्याप्त खेल मैदान की व्यवस्था नहीं है, जो छात्रों के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। शिक्षकों की नियुक्ति मानकों के अनुरूप नहीं की गई है। कई विद्यालयों में अयोग्य एवं अनुभवहीन शिक्षक कार्यरत हैं। कुछ शासकीय शिक्षक निजी कोचिंग संस्थानों का संचालन कर रहे हैं, जो कि नियमानुसार वर्जित है। उक्त अनियमित्ताऐं पाई जाने पर अभाविप ने मांग है कि शीघ्र ही जाँच समिति बनाकर कार्यवाही की जाए।
जिला संयोजक बलवीर राजपूत ने बताया कि सीहोर अभाविप के पदाधिकारी व सदस्यगण जिला शिक्षा अधिकारी के साथ सीहोर पचामा के पास संचालित एक विद्यालय में पहुंचे तो वहाँ पाया गया कि स्कूल में ही बेकरी व होटल रसोई संचालित की जा रही है। अभाविप ने उक्त अनियमित्ता पाई जाने पर पर कार्यवाही की मांग की है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला संयोजक बलवीर राजपूत, प्रांत कार्य समिति सदस्य हर्षित मेवाड़ा, नगर सहमंत्री खुशहाल मोटवानी, विशाल यादव, आदेश पारासर आदि उपस्थित रहे।








