बीएसआई पर जारी बाक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में टीम आयुष ने धु्रव को 44 रन से हराया

Join Us

सीहोर। शहर के बीएसआई मैदान पर पीपीसीए अकादमी के तत्वाधान में जारी बाक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के एक तरफा फाइनल मुकाबले में टीम आयुष ने टीम को 44 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। इस मैच में आयुष ने 16 रन और दो विकेट का शानदार प्रदर्शन किया।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि फाइनल मैच शाम को पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम आयुष ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 53 रन बनाए थे। इसमें आयुष ने 16 रन और चित्रांश ने आठ रन की पारी खेली थी, वहीं टीम धु्रव की ओर से गेंदबाजी करते हुए कर्तव्य शर्मा ने दो विकेट, धु्रव ने एक विकेट हासिल किया। इसके अलावा लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम धु्रव पांच ओवर में नौ रन पर ढेर हो गई। इधर टीम आयुष की ओर से आयुष ने दो विकेट और पारस ने तीन विकेट हासिल किए। मैच के अंत में पीपीसीए अकादमी के कोच चेतन मेवाड़ा, आदर्श राय, अतुल त्रिवेदी, मनोज दीक्षित मामा, हितेश केसरिया और मोहन वर्मा आदि ने स्व. मुकेश वर्मा की स्मृति में विजेता टीम सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया।

Previous article256 सप्ताह पूर्ण जय हो समिति का स्वच्छता संकल्प जारी
Next articleअभाविप ने की जिले में संचालित निजी विद्यालयों की मान्यता संबंधी शिकायत