समर कैंप का रंगारंग समापन, छात्रों ने कराटे, संगीत, नृत्य और रोबोटिक्स से मोहा दर्शकों का मन
नर्मदापुरम। 26 मई 2025 को द चैम्प्स फन स्कूल ने समर कैंप डेमोस्ट्रेशन डे का आयोजन किया। यह कार्यक्रम छात्रों को समर कैंप के दौरान अर्जित कौशल और रचनात्मक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का जीवंत मंच प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था। पूरे परिसर में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के गर्मजोशी भरे स्वागत और मधुर गीत से हुई। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि शाला प्राचार्य डॉण् आशीष चटर्जीए निदेशक श्रीमती जूही चटर्जीए स्प्रिंगडेल्स स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती मोना चटर्जी और विशिष्ट अतिथि श्री अरुणकुमार गोस्वामी ने अपनी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ाई।
पालकों ने बच्चों द्वारा प्रशिक्षक रवि साहू के निर्देशन में प्रस्तुत रोमांचक कराटे प्रदर्शनए सुजल केवट के द्वारा प्रशिक्षित लयबद्ध तबला और श्रीमती शर्मिला यादव द्वारा निर्देशित संगीत प्रस्तुतिए नीतीश दुबे के मार्गदर्शन में सीखे अभिनव रोबोटिक्स प्रोजेक्ट और नृत्य प्रशिक्षक योगेश शर्मा द्वारा सिखाए रंगारंग नृत्य प्रस्तुति का भरपूर आनंद लिया। वहीं कला और शिल्प प्रदर्शन की व्यवस्था सुश्री कृतिका मालवीय और सुश्री प्राची व्यास के मार्गदर्शन में की गई थीए जिसमें छात्रों की रचनात्मकता की झलक देखने को मिली।
समर कैंप की मुख्य झलकियों को साझा करने के उपरांत सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रशिक्षकों ने छात्रों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा कीए जबकि अभिभावकों ने कार्यक्रम के प्रति अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी।
स्प्रिंगडेल्स स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती मोना चटर्जी ने छात्रों प्रशिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना करते हुए संबोधित किया। समापन अवसर पर डॉ आशीष चटर्जी ने अपने प्रेरणादायक भाषण से उपस्थितजनों को संबोधित किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मंच संचालन श्रीमती शीतल कंकाले ने और आभार श्रीमती विनीता जसलानी द्वारा किया। उन्होंने सभी अतिथियों प्रशिक्षकों छात्रों और अभिभावकों का आभार व्यक्त किया।







