देवी अहिल्या बाई के जीवन से जुड़ी शौर्य, साहस और संघर्ष की गाथा जन जन तक पहुंचे

Join Us

पुण्यश्लोक लोकमाता देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती पर भाजपा कार्यलय में हुई पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों से परिचर्चा

जबलपुर। मां स्वरूपा देवी अहिल्या बाई एक कुशल शासक से राजमाता और राजमाता से लोकमाता बनकर आज भी लोगो के हृदय पटल पर स्थापित है, उनकी 300वीं जयंती पर हम उनके बिंदु से विराट तक की यात्रा को स्मरण करते हुए उनके जीवन से जुड़ी शौर्य, साहस और संघर्ष की गाथा जन जन तक पहुंचाए यह आग्रह भाजपा संगठन का है, यह बात वरिष्ठ नेता डॉ जितेंद्र जामदार ने भाजपा कार्यालय रानीताल में हुई पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों से परिचर्चा के दौरान कही।

डॉ जितेंद्र जामदार ने परिचर्चा में कहा देवी अहिल्या बाई अपनी धर्म परायणता, न्यायप्रियता, परोपकार और राष्ट्रनिष्ठा के लिए जानी जाती है। मां अहिल्या नारी नेतृत्व, सेवा और न्याय से सजी शक्ति की अनुपम कहानी है।

डॉ जामदार ने देवी अहिल्या बाई के जीवन, सुशासन, युद्ध कौशल एवं सुरक्षा व्यवस्था, के साथ ही उनके द्वारा किए गए सांस्कृतिक पुनरूत्थान, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, न्यायप्रिय कार्य, आर्थिक समृद्धि के प्रयास पर विस्तार से चर्चा की।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने कार्यक्रम की प्रस्तावना और स्वागत उद्बोधन देते हुए बताया मां अहिल्या बाई का सम्पूर्ण जीवन संसार के लिए उदाहरण रहा है और इसीलिए हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने पूरे देश में देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती पर 10 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन करने का आह्वान किया है इसी क्रम में प्रदेश के सभी जिलों में भाजपा संगठन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है इसी क्रम में आज पत्रकार और बुद्धिजीवी वर्ग के साथ एक चर्चा के लिए हम एकत्र हुए है। उनके जीवन काल की गाथा को आपके माध्यम लोगो तक पहुंचाने के लिए आज आपको आमंत्रित किया गया है।

21 मई से 31 मई तक होंगे कार्यक्रम :- देवी अहिल्या बाई की 300 वीं जयंती पर भाजपा संगठन द्वारा 10 दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है जिनमे, महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन, रंगोली प्रतियोगिता, पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों से परिचर्चा, वॉकथोआन, कवि सम्मेलन, संगोष्ठी, प्रतिभाशाली बालिकाओं का सम्मान, मठ मंदिरो की सफाई अभियान, भव्य रैली जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

कार्यक्रम में पत्रकार बंधु एवं

इस अवसर महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव, जय सचदेवा, रूपा राव, श्रीकांत साहू, रवि शर्मा, नुपुर लखेरा, दीपिका चौहान उपस्थित थे।

Previous articleयाद-ए-अफरीदी मुशायरा में श्रोता हुए मंत्र मुग्ध
Next articleदेश विरोधी नेटवर्क से जुडऩा अक्षम्य अपराध