प्यून के लिए हेडमास्टर आया सामने, पीड़ित अतिथि शिक्षक पर पैसे देने तथा शिकायत वापिस लेने बना रहा दवाब

Join Us

 (मामला पाटन के प्यून द्वारा अतिथि शिक्षक से पैसे मांगने के आडियो मे नया मोड़, एक और आडियो क्लिप)
—————————————-
पाटन ब्लॉक के सकरा संकुल के प्राथमिक शाला देवरी घर्रा के अतिथि शिक्षक के द्वारा कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत तथा आडियो क्लिप दी गयी थी कि सकरा संकुल मे पदस्थ प्यून मनोज बर्मन जिससे BEO पाटन एवं सकरा प्राचार्य बाबू का काम करा रहे है के द्वारा वेतन निकालने के एवज मे दो हजार कि राशि मांग रहा है, आडियो क्लिप मे प्यून अतिथि शिक्षक को धमका रहा है कि मैंने तुम्हारा काम नियम विरुद्ध कर दिया है, ab तुम मेरे दो हजार रूपये दे दो। प्यून पैसे मांगने के समय यह भी कहा रहा है कि यह राशि मुझे वरिष्ठ कार्यालय मे देनी है। मामला प्रकाश मे आने पर जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा नोटिस दिए जाने कि बात कही जा रही है।
शिकायतकर्ता अतिथि शिक्षक राहुल अहिरवार ने पुनः जिला शिक्षा अधिकारी जबलपुर को शिकायत दी है कि जिस स्कूल मे वह अतिथि शिक्षक के रूप मे काम करता है वहा के हेडमास्टर माधव सिंह धुर्वे के द्वारा उसके फ़ोन पर फ़ोन लगाकर शिकायत उठाने के लिए दवाव बनाया जा रहा है। अतिथि शिक्षक हरिजन समाज से है तथा मई महीने मे अतिथि शिक्षक को कोई रोजगार न होने से वह मज़दूरी करने जाता है, उसका फ़ोन घर मे रखा रहता है, स्कूल के हेडमास्टर माधव सिंह धुर्वे ने फ़ोन किया तो पीड़ित अतिथि शिक्षक कि पत्नी ने फ़ोन उठाया जिस पर हेड मास्टर माधव सिंह धुर्वे ने कहा कि हर काम के पैसे लगते है, मेरे स्कूल मे पोस्ट न होने पर भी प्यून ने पोस्टिंग करके वेतन निकाल दिया है, आगे भी उसी से काम कराना है अतः शिकायत वापस लेलो।
मज़दूरी से वापिस आने पर पीड़ित अतिथि शिक्षक को पत्नी ने बताया तो पीड़ित के द्वारा जिपा शिक्षा अधिकारी जबलपुर को इस संबंध मे पुनः शिकायत की गयी।

Previous articleराष्ट्रपति की बेटी के काफिले पर डंडों से हमला, पाकिस्तान में सिंध नदी परियोजना के खिलाफ गुस्सा उफान पर
Next articleप्रदेश में पारेषण उपलब्धता का नया कीर्तिमान