बिजली विभाग ने विकलांग का कनेक्शन काटा, बिजली चोरी का प्रकरण बनाया

Join Us

 -विकलांग को व्हीलचेयर पर बिठाकर बिजली कार्यालय के सामने कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
भोपाल(ए)। भीषण गर्मी के इस दौर में बिजली विभाग की अमानवीयता का एक मामला सामने आया है। भोपाल निवासी पैरालिसिस जैसी गंभीर बीमारी से पीडि़त मुनीर अहमद के कच्चे मकान का बेबुनियाद बिजली बिल भेजने पर जब मुनीर ने बिल जमा नहीं किया तो बिजली कंपनी में उनका कनेक्शन काट दिया और बिजली चोरी का प्रकरण भी बना दिया। भीषण गर्मी में पीडि़त परिवार की परेशानी की सूचना कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला को मिली। शुक्ला ने कार्यकर्ताओं के साथ पैरालिसि बीमारी से पीडि़त को व्हीलचेयर पर बिठाकर चांदबढ़ जोन कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। वहीं बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने अपनी गलती मानने से इनकार किया जिसके बाद तीखी नोकझोंक की स्थिति बन गई। शुक्ला ने आरोप लगाया कि लंबे समय से पैरालिसिस नामक बीमार से पीडि़त बिस्मिल्ला कालोनी निवासी मुनीर अहमद के अवैध बिजली के बिल को लेकर कोई सुनवाई नहीं की जा रही थी। मजबूरी में जब परिवार ने बिजली का उपयोग करना शुरू कर दिया तो चोरी का प्रकरण बना दिया गया है। जो की अमानवीय है। कांग्रेस ने इस मनमानी पर ए.ई. रविन्द्र अग्रवाल से जवाब मांगा है। उल्लेखनीय है. कि नरेला विधानसभा क्षेत्र के रहवासी इलाकों में बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ लंबे समय से आवाज उठा कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी सुनवाई नहीं कर रही है। पैरालिसिस बीमारी से पीडि़त मुनीर अहमद को लेकर कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला चांदबड़ जोन बिजली विभाग कार्यालय का घेराव कर जमकर हंगामा किया।
शुक्ला ने कहा कि इनका 2 कमरों का मकान है, बिजली विभाग के कर्मचारी मनमाने तरीके से बिजली की रीडिंग भेज रहे हैं, और बिल जमा नहीं करने पर जुर्माना वसूल किया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बिजली कनेक्शन काटे किए जा रहे हैं। साथ ही ये जिनका घर में कोई सहारा नहीं है, इनको मनमाने बिजली के बिल देकर प्रताडि़त किया जा रहा है। आज मुनीर अहमद ने कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला का कहना है, कि बिजली विभाग स्मार्ट मीटर लगाने के बहाने पुराने मीटर को निकालकर जबरदस्ती मीटर में गड़बड़ी का हवाला देकर अवैध वसूली कर रहे हैं, मीटर को लेबोरेट्री में चेक करने के बहाने कुछ भी लेबोरेट्री रिपोर्ट जो कि ऑथेंटिक नहीं है, उनका प्रकरण बनाकर गरीबों को अवैध वसूली के नोटिस थमा दिए गए हैं। एवं चोरी का बहाना बनाकर घर की लाइट काटी जा रही है। शुक्ला ने कहा कि अगर बिजली विभाग द्वारा बनाए गए झूठे प्रकरणों की सही से जांच कर उनका निराकरण नहीं किया गया तो वह जल्द ही इन सब समस्याओं का सभी पीडि़तों के साथ चीफ इंजीनियर कार्यालय का घेराव करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में म. प्र. कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

Previous articleरानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े जाएंगे
Next articleसतना से डॉक्टर को लेकर आये ट्रैवल्स कंपनी के ड्रायवर की सदिंग्ध हालत में मौत