भोपाल (आरएनएस)। रेल प्रशासन ने यात्रियों की लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए गाड़ी संख्या 22187/22188 रानी कमलापति-आधारताल एक्सप्रेस में तीन अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोडऩे का फैसला लिया है। इसमें दो स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच शामिल हैं।वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने बताया यह व्यवस्था 28 मई 2025 से प्रभावी होगी। इसके बाद यह ट्रेन कुल 23 कोचों के साथ संचालित की जाएगी। इससे खासतौर पर ग्रीष्मकालीन छुट्टी में यात्रा कर रहे यात्रियों को प्रतीक्षा सूची की समस्या से राहत मिलेगी और अधिक लोगों को आरक्षण की सुविधा मिल सकेगी।रेल प्रशासन का यह निर्णय खासतौर पर उन यात्रियों के लिए राहत लेकर आया है, जो थर्ड एसी और स्लीपर क्लास में यात्रा करते हैं। अब इन श्रेणियों में अधिक सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों की भीड़ का बेहतर प्रबंधन हो सकेगा।बता दें कि यह ट्रेन रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, गाडरवारा, करेली, नरसिंहपुर, श्रीधाम, मदन महल, जबलपुर होते हुए आधारताल तक संचालित होती है। दोनों दिशाओं में इन स्टेशनों पर ट्रेन का नियमित ठहराव है।








