पूर्व समिति प्रबंधक ने नर्मदा नदी पुल से कूदकर की आत्महत्या, मर्ग कायम

Join Us
माखननगर/ गनेरा सहकारी समिति के पूर्व प्रबंधक ने पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार राजकुमार पिता रघुनंदन चौहान, 32वर्ष  नसीराबाद नर्मदा नदी पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली, परिजनों ने बताया शुक्रवार को घर से सुसराल शादी दिग्वाड़ जाने का कहकर निकला था। जब ससुराल नहीं पहुंचा तो पत्नी ने घर फोन लगाकर जानकारी दी एवं थाना माखन नगर में गुम इंसान कायम कराया। वहीं रिश्तेदार ससुराल के रास्ते तलाशने निकले तो नसीराबाद नर्मदा पुल पर उसकी मोटर सायकिल खड़ी मिली। शनिवार को एसडीआरएफ टीम ने शव खोज निकाला। पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सुपुर्द किया।
Previous articleखेडा पर नई स्‍ट्रीट लाइट लगाने के लिए क्रिश्‍चयन समाज ने किया विधायक, नगरपालिका अध्‍यक्ष का सम्‍मान
Next articleCMHO के खिलाफ श्री समर्पण श्री संस्था ने किया आंदोलन