जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर के सभी 18 मंडलों “राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए नागरिक” कार्यक्रम के अंतर्गत भारत माता की जय” और “वंदे मातरम” के उद्घोष करते हुए के तिरंगा यात्राएं निकाली गई।
महानगर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी, लोकमान्य तिलक, सुभाषचंद्र बोस, अब्दुल हमीद, नर्मदा, रानी दुर्गावती, गिरिराज किशोर कपूर, महाराणा प्रताप, महर्षि वाल्मीकि, विवेकानंद, दीनदयाल, कुशाभाऊ ठाकरे, चंद्रशेखर आज़ाद, आचार्य विद्यासागर, शहीद भगतसिंह, वीर सावरकर, छत्रपति शिवाजी, अटल बिहारी वाजपेई मंडल में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
पूर्व विधानसभा के श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर, महामंत्री पंकज दुबे, रजनीश यादव शामिल हुए।
जिला अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर ने इस अवसर पर कहा देश की सुरक्षा के लिए जितना योगदान सीमाओं पर तैनात हमारे जवान सैनिकों का है उतना ही योगदान राष्ट्रीय सुरक्षा में नागरिकों का भी होता है इसी भाव को लेकर वीर सैनिकों के अदम्य साहस को याद करते हुए तिरंगा यात्रा का आयोजन महानगर के सभी 18 मंडलों में किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेश लोखंडे, संतोष यादव, प्रणय गुप्ता, नरेश पटेल, प्रशांत दुबे, शैलेंद्र विश्वकर्मा, ऋषि सोनकर, योगेश बिलोहा, राहुल रजक, अकील अंसारी, आशीष राव, पुष्पराज सिंह सेंगर, सौरभ गोयल, गुड्डा केवटके साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।






